Varanasi UP…द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी आयोजित।

द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी आयोजित।

वाराणसी, 18 फरवरी। द इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया(आईसीएआई) की वाराणसी शाखा द्वारा बुधवार को होटल सूर्या, कैंटोंमेंट, वाराणसी में प्रातः 11 बजे से यूनियन बजट 2026 पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सीए अंकुर कुमार गुप्ता (अध्यक्ष, सीआईआरसी) रहे। मुख्य वक्ता के रूप में टैक्स गुरु सीए गिरिस आहूजा, सीए जयेन्द्र कुमार तिवारी (सचिव, सीआईआरसी) एवं सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीए शिशिर उपाध्याय एवं सीए शैलेन्द्र दत्ता मिश्रा ने की तथा संचालन सीए सुगंधा सिंह एवं सीए तन्वी ने किया।
मुख्य वक्ता सीए गिरिस आहूजा ने बताया कि बजट 2026 में 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स-फ्री करने का प्रस्ताव है तथा 1 अप्रैल 2026 से नया आयकर अधिनियम 2025 लागू होगा। संशोधित आयकर रिटर्न की समय-सीमा 31 मार्च तक बढ़ाई गई है, हालांकि निर्धारित शुल्क देय होगा। साथ ही टैक्स ऑडिट रिपोर्ट में विलंब पर भारी शुल्क का प्रावधान किया गया है।
सीए जयेन्द्र कुमार तिवारी ने करदाताओं को विभागीय नोटिस या आदेश जारी करने वाले अधिकारी की वैध प्राधिकृति जांचने की सलाह दी। वहीं, सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि कर वसूली मामलों में करदाता को न्यूनतम 30 दिन का समय दिया जाना अनिवार्य है।
अंत में शाखा कोषाध्यक्ष सीए रंजीत कुमार पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में शाखा पदाधिकारियों एवं अनेक सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

Related posts