SAHARANPUR NEWS अनियंत्रित होकर खेत में कार पलटने से चालक घायल

धारा लक्ष्य समाचार गागलहेड़ी। गागलहेड़ी के भगवानपुर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई हादसे में कार चालक घायल हो और अन्य कार सवार बच्चे एयर बैग खुलने के कारण बच गए प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात गागलहेड़ी के भगवानपुर मार्ग पर दिल्ली से ऋषिकेश जा रही एक कार खेत में पलट गई और सड़क पर चीख पुकार मच गई हादसे में कार चालक हरेंद्र पुत्र संजयदास निवासी जनकपुरी दिल्ली को मामूली चोट लगी जबकि अन्य कार सवार बच्चे एयर बैग खुलने के कारण बच गए…

Read More

Saharanpur NEWS संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने वृक्षारोपण कर अध्यक्ष का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिवस वृक्षारोपण कर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। जनता रोड प्रीत विहार कालोनी स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जयवीर राणा के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के जन्मदिन पर स्वदेशी अपनाओ का संकल्प दिवस के रुप में धूमधाम से मनाया। व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया। कहा कि…

Read More

Saharanpur NEWS समाजवादी कार्यालय पर पहुंचे शामली एमएलसी एवं पूर्व सपा मंत्री किरण पाल कश्यप

  धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। अम्बाला रोड स्थित समाजवादी कार्यालय पहुंचे शामली एमएलसी एवं पूर्व सपा मंत्री किरणपाल कश्यप का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात एमएलसी का काफिला अपने समर्थकों के साथ सरसावा ब्लॉक के गयाजुद्दीनपुर गांव पहुंचा। जहां एमएलसी किरणपाल कश्यप ने गांव में बारात घर का फीता काटकर लोकार्पण किया जिससे ग्रामीणों में खुशी की लहर नजर आई। मीडिया से बातचीत में एमएलसी किरणपाल कश्यप ने विधानसभा 2027 चुनाव की ओर इशारा किया और कहा कि उनकी सरकार सत्ता में आती है तो पठेड से…

Read More

SAHARANPUR NEWS लगातार हो रही चोरी को रोकने में पुलिस हुई नाकाम

  धारा लक्ष्य समाचार छुटमलपुर। थाना फतेहपुर मे रूकने का नाम ले रहा चोरों का आतंक। बीती रात चोरो ने फिर दे डाला चोरी की घटना को अंजाम। हर रोज चोर चोरी की घटना को दे रहे अंजाम, पुलिस चोरो को पकडने मे हो रही नाकाम। मिली जानकारी के अनुसार ओमपाल सिंह पुत्र लेखराज निवासी बेहडा कला का गांव के पास ही एक मुग्री फार्म बना है जिस पर बिती रात ओमपाल सोया हुआ था बिती रात चोरों ने मुग्री फार्म पर रखे जनरेटर से अलटीनेटर खोल कर फरार हो…

Read More

Saharapur u p :शुरुआती शिक्षा बच्चों के भविष्य की होती हैं मजबूत नींव:अफसाना

धारा लक्ष्य समाचार बेहट।आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया स्कूल रेडीनेस मेले का आयोजन, नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रतिभा का किया गया आकलन बुधवार को तहसील बेहट के विकासखंड साढ़ौली कदीम के गांव घघरोली में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में स्कूल रेडिनेस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम आई.सी.डी.एस. विभाग एवं मिशन सुनहरा कल आई.टी.सी. के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया। मेले में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों की शैक्षणिक मानसिक और व्यावहारिक क्षमताओं का मूल्यांकन किया गया। मेले में बच्चों की भाषा पहचान,रंगों की…

Read More

Saharanpur NEWS 14 मई को धूमधाम से मनेगा पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस, जयवीर राणा ने सभी इकाइयों से किया आवाहन

  धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस 14 मई 2026, को जिला, नगर, तहसील एवं बाजार इकाइयों द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में संगठन के जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारी साथियो से आवाहन किया। जिला अध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि *”14 मई वह ऐतिहासिक दिन है जब, व्यापारियों की मसीहा और व्यापार मंडल के संस्थापक स्वर्गीय नेकीराम गर्ग जी व्यापारियों ने शोषण के खिलाफ एकजुट होकर इस संगठन की नींव रखी थी। आज व्यापार मंडल…

Read More

SAHARANPUR NEWS एमएसयू में गुजरात स्थापना दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रमों

एमएसयू में गुजरात स्थापना दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन धारा लक्ष्य समाचार निशा कश्यप सहारनपुर। माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय में गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में फिल्म स्क्रीनिंग, फैशन शो, गरबा नृत्य एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक धरोहरों तथा “विविधता में एकता” की महान भावना से परिचित कराना था।…

Read More

SAHARANPUR NEWS सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर कॉलोनी वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन

  सड़क निर्माण कार्य में देरी को लेकर कॉलोनी वासियों ने किया विरोध प्रदर्शन धारा लक्ष्य समाचार सहारनपुर। वार्ड नंबर 39 पेपर मिलल रोड हिम्मतनगर देरी से हो रहे सड़क निर्माण को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। हिम्मतनगर, अनमोल विहार, रघु कृष्ण बिहार, विनय विहार, इंदिरा कॉलोनी वासियों ने आठ महीने से सड़क निर्माण न होने से परेशान होकर इकट्ठे होकर सड़क पर हंगामा किया। कॉलोनी वासियों का कहना है ठेकेदार कभी पानी पाइपलाइन कभी गैस पाइपलाइन कभी मिट्टी उठाने का बहाना बना लेता है और…

Read More

Saharanpur UP: डंपर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत,पुलिस ने पंचनामा भर शव परिवार के सुपुर्द किया

धारा लक्ष्य समाचार  बिहारीगढ़ सहारनपुर। आज सुबह सवेरे अमानतगढ़ स्थित सर्विस रोड पर एक अज्ञात डंपर ने भूसे की ट्रॉली में टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रैक्टर पर बैठा किसान सड़क पर आ गिरा और उसके ऊपर से डंपर गुजर गया जिसके चलते किसान की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद डंपर मौके से फरार हो गया। आज सुबह लगभग 5:00 बजे एक ट्रैक्टर ट्रॉली भूसा भरकर हसना वाला उत्तराखंड से रसूलपुर जा रही थी जिस पर कई लोग सवार थे। अमानतगढ़ स्थित नानक सर ढाबे के पास…

Read More

Saharanpur UP: नवगंतुक थाना प्रभारी विरेंद्र सिंह राणा का चोरो पर बडा प्रहार

धारा लक्ष्य समाचार  छुटमलपुर सहारनपुर। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय ट्यूबवैल तार चोर गिरोह के 05 शातिर चोर किये गिरफ्तार, कब्जे से 25 मीटर सबमर्सिबल केबल, 01 वेल्डिंग मशीन, 01 टूल बॉक्स, 01 गिलैंडर मशीन, 01 ड्रिल मशीन, 2.5 किलोग्राम तांबे का तार व 02 अरथिंग रॉड बरामद। संजय कुमार पुत्र कैलाश चन्द निवासी बाल विधा मन्दिर वाली गली कस्बा छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर की दाखिला तहरीर बावत अज्ञात द्वारा वादी के खेत मे लगे सबमर्सिबल से विद्युत तार चोरी कर लेने के सम्बन्ध मे थाना फतेहपुर पर मु0अ0सं0 166/26…

Read More