ग्राम करोंदी में भगवान महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 

सहारनपुर से धीर सिंह रिपोर्ट

सहारनपुर । धारा लक्ष्य समाचार

महर्षि कश्यप आश्रम में सृष्टि रचयिता भगवान महर्षि कश्यप जयंती धूम घाम से मनाई गई। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब राज्यो से पहुंचे समाज के लोगों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।

जनता रोड करौंदी स्थित आश्रम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कश्यप सेना संगठन के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि समाज के लोगों पर हो रहे अत्याचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कहा कि महाराज सिंह कॉलेज के क्रीड़ा मैदान में महारैली की अनुमति के बाद भी समाज के लोगों पर लाठियां बरसाई गई। आए दिन समाज के निर्दोष लोगों को जेल भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यदि हमारे समाज के लोगों पर अत्याचार नहीं रोका गया तो जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। अमित कश्यप ने कहा कि सभी को अपने बच्चों की शिक्षा पर अधिक ध्यान देना चाहिए। समाज की सुख समृद्धि, के लिए प्रार्थना करते हुए महर्षि जी के बताए मार्ग पर चलने की अपील की गई ।

अरूण राज कश्यप, अनुज कश्यप, पंकज कश्यप, अंकित कश्यप, सत्यपाल कश्यप, महावीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

…..

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया Dhara Lakshya samachar के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related posts