Barabanki Uttar Pradesh: उपवन में भोजन करने से पहले हो जाए सावधान, फूड प्वाइजनिंग की शिकायत

मिलावट खोरों से परेशान आम जनता, विभाग कब करेगा करवाई 

धारा लक्ष्य समाचार

बाराबंकी। मिलावटखोर आज कल सभी जगह सक्रिय है, लेकिन विभाग के कान में जू तक नहीं रेंगती है, जब शिकायत होती है तब जाकर विभाग सक्रिय होता है। वही सोशल साइट्स पर उपवन रेस्टोरेंट के खाने की गुणवत्ता को लेकर कई लोग आवाज उठा रहे है और मांग कर रहे है कि क्वालिटी की जांच नियमित रूप से होनी चाहिए, लोगों का कहना है कि जब रेट इतने हाई है तो क्वालिटी भी बेस्ट मिलना चाहिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40017626009942 के माध्यम से

जय प्रकाश सिंह निवासी लखपेड़ा बाग बाराबंकी ने बताया कि उपवन रेस्टोरेंट में भोजन करने के उपरांत फूड प्वाइजनिंग होने पर जिला अस्पताल में इलाज करना पड़ा। दिनांक 13 फरवरी को मेरी पुत्री का जन्मदिन था मैं अपने परिवार के साथ छाया पर स्थित उपवन रेस्टोरेंट में रात्रि लगभग 8 से 10 के मध्य भोजन करने गया था। भोजन करने के पश्चात उसी रात हम सभी की तबीयत अचानक खराब हो गई तथा उल्टी एवं दस्त की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। तत्काल हम सभी को जिला अस्पताल, बाराबंकी की इमरजेंसी में उपचार हेतु ले जाया गया।

अगले दिन पुनः चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा फूड प्वाइजनिंग की शिकायत बताई गई। इसलिए हम इस रेस्टोरेंट के विरुद्ध करवाई किया जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो। आवश्यक होने पर में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बयान देने हेतु तैयार हूँ। चिकित्सा पर्चा जिला अस्पताल रेस्टोरेंट का बिल कृपया मेरी शिकायत पर शीघ्र संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे। इस सम्बन्ध में जब उपवन रेस्टोरेंट को फोन किया तो उनका फोन नहीं उठा।

सूत्रों से पता चला है कि इस रेस्टोरेंट में केमिकल युक्त सामग्री का इस्तेमाल जम कर होता है, जो पेट में कई तरह की समस्या उत्पन्न करता है, छोटे छोटे बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब देखना है कि विभाग करवाई करेगा या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा

Related posts