भारत विकास परिषद सृजन शाखा द्वारा ‘आत्मनिर्भर बेटी सम्मान’ 18 बालिकाएं सम्मानित।
वाराणसी भारत विकास परिषद सृजन शाखा के तत्वावधान में आत्मनिर्भर बेटी सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्वेता शिल्प कला केंद्र द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर स्वरोजगार के लिए सक्षम करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् गान से हुआ। इसके पश्चात शिव वंदना ने वातावरण को भक्ति एवं ऊर्जा से भर दिया। शाखा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया, कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ. रमा सिंह ने किया।
इस अवसर पर रीजनल गतिविधि संयोजिका रंजना केसरी एवं प्रांतीय गतिविधि संयोजिका सुमन अग्निहोत्री को डॉ. माधुरी द्वारा दुपट्टा एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
सृजन शाखा की ओर से 18 बालिकाओं को हस्तनिर्मित कढ़ाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किए गए। यह पहल बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने और नारी सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम में प्राजंलि श्रीवास्तव रीना श्रीवास्तव कविता केसरी पुष्पा रंजना श्रीवास्तवक रेखा शुक्ला एवं अन्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना तथा बेटियों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना रहा।

