New delhi news: जयशंकर का यूएई दौरा, आर्थिक-रक्षा सहयोग पर हुई सार्थक चर्चा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र अबू धाबी। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यहां संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान के साथ 16वीं संयुक्त आयोग बैठक तथा 5वीं रणनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की और आर्थिक-रक्षा सहयोग सहित भविष्य की प्रमुख प्राथमिकताओं पर सार्थक चर्चा की। डॉ. जयशंकर ने अपने इस दौरे के दौरान यूएई के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर दोनों देशों के…

Read More

New delhi news: पिछले 3 वर्षों में मिडिल-ईस्ट में फंसे 5,945 भारतीयों की हुई घर वापसी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  नई दिल्ली। भारत सरकार ने भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिछले तीन वर्षों में मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में इजरायल, ईरान, सीरिया और इराक से कुल 5,945 भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित की है। इनमें 2023 में इजरायल में ऑपरेशन अजय और 2025 में ईरान तथा इजरायल में ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्री डॉ० एस० जयशंकर ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सदन को यह जानकारी मुहैया कराई। उन्होंने बताया…

Read More

New delhi news: विदेश में भारतीय महिलाओं को त्वरित सहायता पहुंचा रहे वन स्टॉप सेंटर्स

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय और भारतीय मिशनों ने देश के बाहर रहने वाली भारतीय महिलाओं को किसी भी मुसीबत में त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए अब तक कुल 9 ‘वन स्टॉप सेंटर्स’ स्थापित किए हैं। विदेशों में वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) स्थापित करने के लिए देशों का चुनाव किसी खास देश में रहने वाले भारतीय प्रवासियों की संख्या के आधार पर किया गया है। इस मानदंड में विदेश में मौजूद वे भारतीय मिशन/पोस्ट भी शामिल हैं, जो अपने अधिकार क्षेत्र में अधिक संख्या में परेशान भारतीय…

Read More

New delhi news: विदेश में फंसे भारतीयों के लिए रामबाण बना ‘मदद’ पोर्टल

Dhara Lakshya samachar नई दिल्ली। भारत सरकार के पास विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिकों की शिकायतों को तुरंत दूर करने के लिए एक मजबूत और मल्टी-चैनल सिस्टम है। सरकार ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन, वॉक-इन, ईमेल, सोशल मीडिया, चौबीसों घंटे मल्टीलिंगुअल हेल्पलाइन, ओपन हाउस और ‘मदद’, ‘सीपीजीआरएएमएस’ और ‘ई-माइग्रेट’ जैसे खास ऑनलाइन पोर्टल बना रखे हैं। विदेशों में रहने वाले भारतीयों की मदद के लिए ये ऑनलाइन पोर्टल किसी रामबाण से कम नहीं हैं, क्योंकि पिछले करीब दो वर्षों के अंतराल में मदद पोर्टल पर…

Read More

New delhi news: विदेश मंत्रालय के ई-सनद पोर्टल पर प्रोसेस हुए 10 लाख डॉक्यूमेंट्स

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने साल 2017 में ई-सनद पोर्टल लॉन्च किया था, जिसका उद्देश्य कॉन्टैक्टलेस, फेसलेस, आसान, किफायती और कुशल ऑनलाइन अटेस्टेशन और एपोस्टिल सर्विस देना है। पोर्टल को लेकर अभी तक अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है और 30 नंवबर 2025 तक पोर्टल पर कुल 10,17,420 डॉक्यूमेंट्स प्रोसेस किए गए हैं। विदेश मंत्रालय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। विदेश मंत्रालय से इस पोर्टल से जुड़े डॉक्यूमेंट के रियल-टाइम वेरिफिकेशन के संबंध में जानकारी मांगी…

Read More

New delhi news: विदेश राज्यमंत्री का केन्या दौरा, पर्यावरण, सांस्कृतिक कूटनीति पर जोर

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नैरोबी। विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह केन्या के दौरे पर हैं, जहां वे उच्च-स्तरीय राजनयिक बैठकों, पर्यावरणीय सहयोग वार्ता और महत्वपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। यह अफ्रीकी और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों के साथ भारत की साझेदारी की बहुआयामी प्रकृति को दर्शाता है। सिंह 9 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा (यूएनईए) के सातवें सत्र में भाग लेने के लिए केन्या रवाना हुए थे। राज्यमंत्री सिंह ने रूसी संघ के प्राकृतिक संसाधन और पर्यावरण उप मंत्री दिमित्री टेटेनकिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने एक्स पर साझा की…

Read More

New delhi news: यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर में शामिल दीपावली, पीएम मोदी और विदेश मंत्री ने दी बधाई

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। यूनेस्को ने भारत के प्रमुख पर्व दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है। यूनेस्को द्वारा दिल्ली में हुई अपनी अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में इस पावन पर्व को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया, जो देश के लिए गर्व का क्षण है। यूनेस्को का यह कदम भारतीय परंपराओं को संरक्षित करने और विश्वभर में उनके महत्व को बढ़ाने में मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इस पर खुशी व्यक्त की…

Read More

New delhi news: भारतीय उच्चायोग और विदेश मंत्रालय की कोशिशों से बांग्लादेश से 47 मछुआरे रिहा

धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। बांग्लादेश ने हाल ही में गलती से इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन पार करने वाले 47 भारतीय मछुआरों को अब रिहा कर दिया है। बांग्लादेशी नेवी द्वारा भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय और बांग्लादेश स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से इस मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया था। मंत्रालय एवं उच्चायोग के अधिकारियों ने संबंधित बांग्लादेशी अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से इस मुद्दे को उठाया, जिसके बाद गिरफ्तार मछुआरों की घर वापसी सुनिश्चित हो पाई। इसके साथ ही भारत ने…

Read More

New delhi news: आतंकवाद के खिलाफ क्वाड के संकल्प से बढ़ेगी ‘आतंकिस्तान’ की मुश्किलें

धारा लक्ष्य समाचार पत्र   नई दिल्ली। भारत के साथ ही अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का आतंकवाद के खिलाफ संकल्प हमारे पड़ोसी ‘आतंकिस्तान’ के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। हाल ही में क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया) की आतंकवाद विरोधी कार्य समूह की बैठक हुई, जिसमें नवंबर 2025 में लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के दोषियों को सजा दिलाने की पुरजोर मांग की गई। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों से सहयोग करने का आग्रह भी किया गया। चारों देशों ने मिलकर आतंकवाद…

Read More

New delhi news: जयशंकर का लाल किले से संदेश- अमूर्त विरासत है मानवता की साझा पूंजी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र  नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अमूर्त विरासत को मानवता की साझा पूंजी बताते हुए कहा है कि परंपराएं, भाषाएं, संगीत, शिल्पकला और अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के अन्य स्वरूप मानव संस्कृति की सबसे लोकतांत्रिक अभिव्यक्ति है, जो सभी की साझा संपत्ति है तथा सभी के द्वारा संरक्षित की जाती है। डॉ. जयशंकर ने 7 दिसंबर को लाल किले में आयोजित अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर यूनेस्को की महत्वपूर्ण बैठक के उद्घाटन समारोह में यूनेस्को की भूमिका को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया और…

Read More