ओवरलोड के चलते हो रहे हाथ से लोगों को गाना पड़ रहा है अपनी जान
सिरौली गौसपुर बाराबंकी
हाईस्कूल परीक्षा देने जा रहीं छात्राओं को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा, एक छात्रा की मौके पर मौत
उफरौली गांव के पास थाना क्षेत्र थाना टिकैतनगर अंतर्गत हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में मृतक छात्रा की पहचान कामिनी रावत, पुत्री स्वर्गीय रामू रावत के रूप में हुई है। वहीं दूसरी छात्रा जनसी वर्मा, पुत्री बबलू वर्मा तथा बाइक चला रहे युवक अभिषेक वर्मा, पुत्र रामतेज वर्मा, गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों छात्राएं हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए बसंत इंटर कॉलेज जा रही थीं। सुबह करीब 7:30 बजे वे अपने घर से निकली थीं। इसी दौरान चंद्रशेखर यादव के ट्रैक्टर, जिस पर टेंट लगा हुआ था और जिसमें छह ट्रॉलियां जुड़ी थीं, ने साइकिल व बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसा इतना भीषण था कि कामिनी रावत की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

