तीन वर्षों से लंबित प्रकरण में त्वरित संज्ञान, मौके पर एडीएम भेजकर न्याय की उम्मीद जगाई।
धारा लक्ष्य समाचार
सैय्यद जावेद क़ासिम
सीतापुर। जनपद सीतापुर को एक ऐसा प्रशासन मिला है, जिसकी पहचान जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. की संवेदनशील, सक्रिय और ज़मीनी कार्यशैली से बन रही है। जनता उन्हें ऐसे अधिकारी के रूप में देख रही है जो केवल कार्यालयों तक सीमित न रहकर स्वयं धरातल पर उतरकर समस्याओं का समाधान कराते हैं।
इसी कार्यशैली का प्रत्यक्ष परिणाम यह रहा कि तीन वर्षों से लंबित एक प्रकरण में जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर अपर जिलाधिकारी को भेजा। इससे न केवल मामले की निष्पक्ष जांच का मार्ग प्रशस्त हुआ, बल्कि प्रार्थी को न्याय मिलने की ठोस और वास्तविक उम्मीद भी दिखाई देने लगी है।
पूर्व में प्रशासन को लेकर बनी औपचारिकता की धारणा को वर्तमान जिलाधिकारी की कार्यप्रणाली ने बदला है। आज जिले भर से लोग उनसे सीधे मिलने को उत्सुक हैं, क्योंकि उन्हें विश्वास है कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उन पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई होगी।
जिलाधिकारी की निर्णय क्षमता और सक्रियता से आमजन का प्रशासन पर भरोसा बढ़ा है। जनता का मानना है कि यही कार्यशैली सीतापुर को सुशासन और विकास की नई दिशा देगी।

