धर्मनगरी वनारस की सेंट्रल जैल में नया सैड बनाने हेतु निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज स संघ सानिध्य में शिलान्यास संपन्न।
(वनारस) सेंट्रल जैल वनारस में संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज एवं आचार्य समयसागर महाराज के आशीर्वाद से वनारस की सेंट्रल जैल चलने वाले “हथकरघा” का निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज स संघ की भव्य मंगल अगवानी जैल प्रशासन ने की एवं उच्चस्थान पर विराजमान कर श्री फल अर्पित कर नमोस्तु किया तथा जैल में ही नये स्थान पर सैड बनाने की परमीशन देकर शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न किया। इस अवसर पर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं बंदिओं को आशीर्वाद देते हुये कहा कि “मनुष्य का जीवन भगवान का रुप भी है,और शैतान का रुप भी है,अगर हम अपराध सहित है,तो शैतान स्वरुप में है और अपराध मुक्त हो गये तो हम ही भगवान स्वरुप में है” उन्होंने कहा कि राम और रावण दौनों ही पक्ष हमारे अंदर है इसलिये हम सभी को अपनी आसुरीवृत्ति का त्याग करके राम जैसी भावना अपने जीवन में भानी चाहिये उन्होंने सभी उपस्थित बंदिओं को सम्वोधित करते हुये कहा कि आपसे कोई अपराध हो गया हो या किसी साजिश के तहत निरपराध होकर के भी इस जैल में आये हो तो यह जैल आपके जीवन के लिये एक सुधार का अवसर है, प्राश्चित और पश्चाताप से व्यक्ति का जीवन शुद्ध हो जाता है,मुनि श्री पवित्रसागर महाराज ने कहा व्यक्ति सदैव एकसा नहीं होता भावों में उतार चड़ाव होता रहता है धर्म की आराधना करके व्यक्ती अपने जीवन को शुद्ध बना सकता है,मुनि श्री पूज्यसागर महाराज ने कहा कि आप सभी इसे जेल न मानकर इसे आश्रम मानकर चलेंगे तो आपका जीवन व्यसन मुक्त जीवन वन जाऐगा वैसे भी यंहा पर व्यसन के साधन तो है ही नही और आप सभी का इसमें अभ्यास भी हो गया है। प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मुनिसंध ने आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागरजी महामुनिराज की प्रेरणा से वनारस की सेंट्रल जैल में चल रहे हथकरघा केंद्र का अवलोकन ब्र. रोनक भेया एवं ब्र अमरीश भैया ने कराया तथा और बंदिओं द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की तथा जैल के वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्रा ने उदगार प्रकट करते हुये मुनिसंध के तपस्वी जीवन और तपस्या की प्रशंसा की तथा गुरुदेव के प्रति आभार प्रकट करते हुये कहा कि सरकार ने आचार्य श्री की कृपा से जैलों में जो हथकरघा का प्रकल्प उपलव्ध कराया है वह प्रशंसनीय है, हमारे बंदिओं को स्वास्श्रित होंने का तथा अपने परिवार को स्वाश्रित बनाने का यह बहूत अच्छा अवसर है,क्यों कि ये लोग जो भी पैसा कमाते है वह धनराशि इनके परिवार को ही जाती है,इस अवसर पर जेलर अखिलेश जी विशेष रूप से उपस्थित थे मुनिसंध ने उपरोक्त सैड बनाने के लिये सभी दान दातार परिवार को आशीर्वाद प्रदान किया जिसमें अहमदाबाद निवासी श्री राजेंद्र कटारिया,दिलीप जी पांडया, तथा नितिन जैन वनारस एवं यु.एस.ए.से विमल कुमार बोरा परिवार सम्मलित है।इस अवसर पर दि. जैन समाज पंचायत कमेटी के अध्यक्ष आर. सी. जैन ने सभी का आभार प्रकट किया इस अवसर पर ऐलक निश्चयसागर, ऐलक निजानंद सागर तथा क्षुल्लक संयम सागर एवं स्यादवाद विद्यालय वनारस के प्राचार्य अमित आकाश जैन,ने संचालन कर दि.जैन मुनि की आहार विहार की चर्या को उल्लेखित किया।
इस अवसर पर जैन समाज वाराणसी के महामंत्री संजय जैन, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन, प्रचार मंत्री किशोर जैन उपस्थित थे।

