CAPL-4 का हुआ भव्य शुभारंभ, 12 फरवरी से शुरू होगी प्रतियोगिता।
वाराणसी के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं सीए विद्यार्थियों द्वारा खेली जाने वाली वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता सीए प्रीमियर लीग (CAPL-4) का शुभारंभ आज टीम वितरण कार्यक्रम के साथ हो गया। इस प्रतियोगिता में वाराणसी के कुल 86 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
CAPL-4 का आयोजन 12 फरवरी से 18 फरवरी तक NER ग्राउंड, लहरतारा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 6 टीमें भाग लेंगी। उद्घाटन मुकाबला 12 फरवरी को जबकि फाइनल मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता में टीमों के मेंटर के रूप में सीए शिशिर उपाध्याय, सीए अतुल सेठ, सीए रवि कुमार सिंह, सीए अखिलेश अग्रवाल, सीए वैभव मेहरोत्रा एवं सीए संतोष सिंह अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस टूर्नामेंट में कुल 9 लीग मैच, 2 सेमीफाइनल और 1 फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। लीग मैच 12 ओवर के होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल मैच 15-15 ओवर के प्रारूप में खेले जाएंगे।
CAPL-4 का आयोजन वाराणसी सीए स्पोर्टिफाई ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एवं छात्रों में खेल भावना, आपसी सहयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

