पहले पंजीकरण करने वाले उपभोक्ताओं को प्रमाणपत्र वितरित प्रथम चरण में बकायेदारों के लिए 100 प्रतिशत ब्याज माफी व 25 प्रतिशत मूलधन में छूट ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को इस योजना को सफल बनाने के दिए निर्देश उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को विशेष धन्यवाद यह योजना ऐतिहासिक व जनता के लिए अत्यंत राहतकारी: मंत्री ए के शर्मा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की बहुप्रतीक्षित और उपभोक्ताओं के लिए अत्यंत लाभकारी ‘बिजली बिल राहत योजना 2025–26’ का आज पूरे प्रदेश में…
Read MoreAuthor: News Desk
Barabanki Uttar Pradesh: नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ
हैदरगढ़ बाराबंकी। नगर पंचायत हैदरगढ़ के रामेश्वरम शिवाला मार्ग पर नवज्योति प्रतिष्ठान के निकट मोबाइल शॉप का सेवानिवृत्त बीएसएनएल कर्मी सुहैल अहमद और नगर पंचायत अध्यक्ष आलोक तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर शुभारंभ किया गया। चैयरमैन आलोक तिवारी ने कहा इस मोबाइल शॉप के खुलने से क्षेत्र के लोगों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी की अधिक से अधिक सुविधाएं मिलेगी। वर्तमान समय में मोबाइल लोगों की जरूरत का साधन बन गया है। इस टेक्नोलॉजी का रोजाना विस्तार हो रहा है। इसकी जरूरत अभी के समय में हर व्यक्ति को है।…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: बाल विवाह, बालश्रम, बाल तस्करी, बाल यौन षोषण पर सभी एक साथ मिलकर काम करेंगें
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। संवाद सामाजिक संस्थान एवं एक्सेस टू जस्टिस के सहयोग से बाल विवाह, बाल श्रम और बाल तस्करी जैसे गंभीर बाल संरक्षण मुद्दों पर समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाराबंकी में एक संयुक्त स्टेकहोल्डर्स बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण ईकाइयों, पंचायत प्रतिनिधियों, मीडिया, विधि विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया। सभी प्रतिभागियों ने इस तथ्य को स्वीकार किया…
Read MoreBalrampur Uttar Pradesh: मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत त्रिलोकपुर में पुलिस की जागरूकता चौपाल, छात्र-छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण सुरक्षा संदेश
धारा लक्ष्य समाचार पत्र पचपेड़वा/बलरामपुर। महिला एवं बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सोमवार 01 दिसंबर 2025 को थाना पचपेड़वा पुलिस द्वारा शिक्षण संस्थान जानकी देवी इंटर कॉलेज, त्रिलोकपुर में एक जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री जितेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। चौपाल का संचालन थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश चौहान के मार्गदर्शन में एंटी रोमियो टीम…
Read MoreNew delhi news: जैविक हथियारों का दुरुपयोग रोकने के लिए वैश्विक तंत्र की जरूरत
धारा लक्ष्य समाचार पत्र नई दिल्ली। जैव सुरक्षा को सुदृढ़ करने और जैविक हथियार सम्मेलन-बीडब्ल्यूसी को मजबूत बनाने के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने तत्काल वैश्विक सुधारों का आह्वान किया है। इसके साथ ही उन्होंने अनिश्चित अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा माहौल को देखते हुए जैविक हथियारों के संभावित दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए एक वैश्विक तंत्र की जरूरत पर भी जोर दिया। विदेश मंत्री ने यहां आयोजित जैविक हथियार संधि (बीडब्ल्यूसी) की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा जैविक आतंकवाद एक गंभीर चिंता का…
Read MoreBalrampur Uttar Pradesh: नगर पंचायत गैसड़ी में टेंडर आवंटन में धांधली का आरोप, मुख्यमंत्री से निष्पक्ष जांच की मांग
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बलरामपुर। नगर पंचायत गैसड़ी में टेंडर आवंटन को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी द्वारा टेंडर नोटिस संख्या–260/NPG/ETENDER/2025–26, दिनांक 16 सितंबर 2025 के अंतर्गत निकाले गए तकनीकी बिड्स को मनमाने ढंग से खोलकर प्रतिस्पर्धा रोकने का प्रयास किया गया और बाहरी ठेकेदारों पर दबाव बनाकर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जब दो या दो से अधिक टेंडर आते हैं तो अधिशासी अधिकारी जानबूझकर नोटिस को निरस्त कर देते हैं, ताकि उनके पसंदीदा…
Read MoreNew delhi news: ऑपरेशन सागर बंधुः भारत ने फिर दिखाई ‘पड़ोसी’ के प्रति सच्ची मित्रता
धारा लक्ष्य समाचार पत्र कोलंबो। श्रीलंका में आए भीषण चक्रवाती तूफान ‘डिटवा’ ने भारी तबाही मचाई है, जिसके बाद पड़ोसी देश के कई जिलों में भयंकर बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन ठप हो चुका है। भारत ने एक बार फिर इस आपदा की घड़ी में ‘पड़ोसी प्रथम’ की नीति पर चलते हुए पड़ोसी देश के प्रति अपनी सच्ची मित्रता दिखाई है। भारत ने तत्काल मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है, जो इस तबाही के बाद पड़ोसी देश की मदद के लिए एक बड़ा मानवीय मिशन है। इस…
Read MoreSitapur Uttar Pradesh: सीतापुर में यातायात माह–नवंबर 2025 का भव्य समापन, 350 छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली
एसपी अंकुर अग्रवाल ने दिलाई यातायात नियमों के पालन की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का हुआ सम्मान। धारा लक्ष्य समाचार शफीक अहमद सीतापुर। रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को यातायात माह–नवंबर 2025 का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के 10 विद्यालयों के लगभग 350 छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी/स्काउट गाइड कैडेट्स द्वारा प्रभात रैली निकाली गई। रैली सरोजिनी वाटिका से प्रारंभ होकर आंख अस्पताल, लालबाग चौराहा व जेल रोड होते हुए रिजर्व पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।…
Read MoreLucknow UP: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने माघ मेला 2026 को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा
मंत्री श्री शर्मा ने माघ मेले के आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियो को 15 दिसम्बर तक पूर्ण करानेे के दिए निर्देश मेले के दौरान पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ जल की उपलब्धता बनाये रखने के दिए निर्देश स्वास्थ्य विभाग, मेला क्षेत्र एवं शहर में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए रखे पूर्ण तैयारी बेहतर ट्रैफिक मूवमेंट प्लान एवं भीड़ प्रबंधन के दृष्टिगत अंतर्जनपदीय एवं अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए बनाये ट्रैफिक प्लान: ए के शर्मा धारा लक्ष्य समाचार पत्र लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा ने माघ…
Read MoreBarabanki Uttar Pradesh: अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर मंथन- शोधार्थियों ने रखे शोधपत्र, विशेषज्ञों ने दी सारगर्भित व्याख्यान
धारा लक्ष्य समाचार पत्र बाराबंकी। हिंदुस्तानी एकेडमी प्रयागराज, अर्थशास्त्र विभाग—जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज, बाराबंकी एवं प्रज्ञाप्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी के दूसरे दिन शोधार्थियों ने ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रारूप में अपने शोधपत्रों का वाचन किया। *प्रथम तकनीकी सत्र : ज्ञान परंपरा और संस्कृति पर चर्चा* प्रथम सत्र में प्रो. साकेत कुशवाहा, कुलपति—लद्दाख विश्वविद्यालय, ने प्राचीन भारत के क्षेत्र-विस्तार, ज्ञान परंपरा और संस्कृति पर विस्तृत व्याख्यान देते हुए कहा कि भारतीय ज्ञान-विज्ञान को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना आवश्यक है। सत्र में प्रो. मंजुला उपाध्याय ने भी…
Read More