जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या का आज रायबरेली के सलोन तहसील क्षेत्र में आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिससे पहले ही सोशल मीडिया पर आशीष तिवारी सनातनी नाम के युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्या को जूते से स्वागत करने कि धमकी दे डाली। जिसको संज्ञान में लेकर सलोन पुलिस ने धमकी बाज युवक आशीष तिवारी सनातनी को उसके घर पर ही हाउस अरेस्ट कर दिया है।
धमकी देने वाले युवक ने अपने आपको राष्टीय सवर्ण आर्मी भारत का राष्ट्रीय महासचिव बताया है। विदित हो कि बीते वर्ष अगस्त महीने में स्वामी प्रसाद मौर्या को सदर तहसील क्षेत्र में स्वागत के दौरान एक युवकों ने थप्पड़ मार दिया था जिससे प्रदेश कि राजनीति गर्म हो गई थी। जिसके बाद दो जातियों के मध्य विवाद कि स्थिति कई महीनों तक बनी थी।
दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर रायबरेली पुलिस ने कानून व्यवस्था को सम्भाला था। तभी से पुलिस एक्शन मोड़ में है।
