धारा लक्ष्य समाचार
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खण्ड संग्रामपुर में खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्रा के प्रयासों से विद्यालयों में शैक्षिक और ज्ञानप्रद गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय टिकरिया में मिशन शक्ति के अंतर्गत जागरूक गतिविधियां कराई गई। इस गतिविधि का उद्देश्य शक्ति स्वरूपा नारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने से है।
जो कि नारी सुरक्षा को बल देता है। विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने माता दुर्गा का रूप बनाकर नारी संबंधी विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं समस्याओं को नष्ट करने का अभिनय किया।
माता दुर्गा के हाथ में विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स की तख्तियां और राक्षसों को सामाजिक कुरीतियों एवं समस्याओं के द्वारा दर्शाया गया। बच्चों ने इसके अतिरिक्त भी खेल खेल में कई शैक्षिक गतिविधियां प्रस्तुत की। गतिविधियो में अंशिका, आयुषी सृष्टि, अंकिता, अवंतिका, आर्यन, शिवम, सिद्धार्थ, अमन, रजनीश आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया।
इस गतिविधि को शिक्षिका निवेदिता मिश्रा एवं शिक्षक विकास गुप्ता द्वारा कराया गया।
