Amethi UP : *प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बढ़ा महापुरुषों का सम्मान – मयंकेश्वर शरण सिंह*

 

*सरदार पटेल जी ने जाति वाद को समाज के लिए कलंक माना – जिलाध्यक्ष*

अमेठी।
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वी जयंती के मौके पर ज़िले भर मे कार्यक्रम आयोजित किए गए। रन फार यूनिटी में भाजपा के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी, अमरेंद्र सिंह पिंटू सहित तमाम नेताओं, अधिकारियों व समाजसेवियों ने दौड़ लगाई।

इस मौके पर राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों का सम्मान बढ़ा है कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल की अपेक्षा की।

रन फार यूनिटी में दौड़े लगाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि आज पूरा देश लौह पुरुष सरदार वल्लभ पटेल की जयंती मना रहा है। लोगों में उत्साह है सरदार जी एक ऐसे समाज के समर्थक थे जहां भेद भाव के लिए कोई जगह न हो।

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा कि सरदार पटेल के सामाजिक विचारों में समानता, राष्ट्रवाद और सामाजिक सुधार पर जोर था। वह जाति-भेद और छुआछूत के सख्त विरोधी थे और एक समरस समाज बनाना चाहते थे। उन्होंने गरीबों की सेवा को ईश्वर की सेवा माना और युवाओं को देश की संस्कृति और विरासत से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

उन्होंने कहा कि पटेल ने ऊँच-नीच और जाति-पात जैसे भेदभाव को मानवता पर कलंक माना और इसका कड़ा विरोध किया। वह एक ऐसे समाज का निर्माण करना चाहते थे जहाँ जाति और वर्ण के आधार पर कोई भेदभाव न हो। गरीबों और कमजोरों की मदद समर्थ वर्ग को करनी चाहिए, क्योंकि गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।

पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश मिश्र ने कहा कि पटेल ने भारत की सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को एक राष्ट्रीय पहचान के तहत एकजुट करने का प्रयास किया। उन्होंने एक धर्मनिरपेक्ष और मिश्रित समाज का समर्थन किया, जहाँ विभिन्न समुदायों के बीच मेलजोल बढ़े।अस्पृश्यता को समाप्त कर एक स्वच्छ और समतावादी समाज बनाने पर बल दिया। दुख इस बात का है कि सरदार जी को जो सम्मान मिलना चाहिए था वह कांग्रेस की सरकारों ने नहीं दिया।

---------------------------------------------------------------------------------------------------

Related posts