Varanasi UP…वाराणसी के वैवस्वत नारायण दुबे ने CISCE बोर्ड में रचा इतिहास, यूपी में प्रथम व देश में द्वितीय स्थान

वाराणसी के वैवस्वत नारायण दुबे ने CISCE बोर्ड में रचा इतिहास, यूपी में प्रथम व देश में द्वितीय स्थान

वाराणसी के वैवस्वत नारायण दुबे ने CISCE बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 99.80% अंक प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में प्रथम तथा पूरे भारत में द्वितीय स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से शहर और सुधाकर महिला शिक्षण संस्थान का गौरव बढ़ा है।

वैवस्वत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए भविष्य में आईएएस बनकर प्रशासनिक क्षेत्र में योगदान देने की इच्छा जताई।

संस्थान के चेयरमैन डॉ. प्रभु नारायण दुबे, चेयरपर्सन डॉ. रमा दुबे, प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार पाण्डेय सहित समस्त शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related posts