डायरिया से डर नहीं” अभियान से बढ़ेगी जागरूकता, पीएसआई इंडिया व केनव्यू का सहयोग
धारा लक्ष्य समाचार
शफीक अहमद, सीतापुर।
शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से बचाने के उद्देश्य से जनपद में “डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार ने सीएमओ कार्यालय सभागार में किया। यह कार्यक्रम पीएसआई इंडिया और केनव्यू के सहयोग से संचालित होगा।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि डायरिया बच्चों की मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है, जिसे जागरूकता और उचित देखभाल से रोका जा सकता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, हाथ धोने की आदत, स्तनपान और ओआरएस के उपयोग पर विशेष बल दिया जाएगा।
पीएसआई इंडिया के अमित कुमार और अनिल द्विवेदी ने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और एएनएम को प्रशिक्षण देकर समुदाय में स्वास्थ्य शिक्षा और रोकथाम संबंधी जानकारी दी जाएगी।
कार्यक्रम में डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. राज शेखर, डॉ. पीयूष (WHO), डॉ. सुबोध (यूनिसेफ) और प्रशांत शिंदे (केनव्यू) सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य है — “किसी भी बच्चे की मौत डायरिया से न हो।”

