फिल्म ‘घुसखोर ब्राह्मण’ को लेकर स्वतंत्र मिश्रा का विरोध, 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर आत्मदाह की चेतावनी।
वाराणसी मनोज बाजपेई द्वारा बनाई गई फिल्म ‘घुसखोर ब्राह्मण’ के खिलाफ स्वतंत्र मिश्रा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। स्वतंत्र मिश्रा का आरोप है कि इस फिल्म में ब्राह्मण समाज का अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि यह फिल्म वाराणसी में प्रदर्शित की गई तो वे इसके स्टोरेज को आग के हवाले कर देंगे।
स्वतंत्र मिश्रा ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा कि इस फिल्म को तुरंत बंद किया जाए और इसका ट्रेलर भी प्रसारित न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के भीतर इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
इस बयान के बाद फिल्म और उसके कंटेंट को लेकर विवाद और गहरा गया है, वहीं प्रशासन और सरकार की भूमिका पर भी सवाल उठने लगे हैं।

