Varanasi UP…सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन

70 लाभार्थियों को ₹4000 लाख का ऋण वितरित
वाराणसी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, वाराणसी द्वारा मेगा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कैंप का उद्देश्य क्षेत्र के उद्यमियों, व्यापारियों एवं स्वरोजगार से जुड़े व्यक्तियों को बैंक की एमएसएमई से संबंधित उत्कृष्ट एवं लाभकारी ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
आउटरीच कैंप के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा पात्र उधारकर्ताओं को ऋण स्वीकृति पत्र (Sanction Letter) भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर कुल 70 ग्राहकों को ₹4000 लाख (₹40 करोड़) का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया।
कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारी एवं एमएसएमई विशेषज्ञ टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने बताया कि बैंक का उद्देश्य एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाकर स्थानीय व्यापार, उद्योग एवं रोजगार को बढ़ावा देना है।
इस मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप के माध्यम से क्षेत्रीय आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Related posts