Varanasi UP…मेडिएशन विफल, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं: पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार

मेडिएशन विफल, फिर भी मुकदमा दर्ज नहीं: पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से लगाई गुहार।

वाराणसी।महमूरगंज क्षेत्र की निवासी भावना जायसवाल ने विपक्षीगणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न होने पर गहरी नाराज़गी और हताशा व्यक्त की है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।भावना जायसवाल, पत्नी विवेक कुमार गुप्ता एवं पुत्री स्व. सुरेश प्रसाद जायसवाल, वर्तमान में मकान संख्या एन-15/189, देव नगर कॉलोनी, बड़ी गैबी, महमूरगंज, थाना भेलूपुर, जनपद वाराणसी की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि दिनांक 30 अगस्त 2025 को उन्होंने पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया था। प्रकरण को महिला प्रकोष्ठ एवं मेडिएशन सेंटर में भेजा गया, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास किया गया, किंतु मेडिएशन विफल रहा। इसके बावजूद अब तक विपक्षीगणों के खिलाफ कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है, जिससे पीड़िता मानसिक रूप से अत्यंत परेशान और न्याय से वंचित महसूस कर रही हैं। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से मांग की है कि उनके पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के संदर्भ में थाना भेलूपुर को विपक्षीगणों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया जाए, ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

Related posts