Barabanki Uttar Pradesh: बिना कार्य के हो गया भुगतान गहनता से होगी जाँच

धारा लक्ष्य समाचार सतीश कुमार बाराबंकी

धरातल पर नहीं एक ग्राम प्रधान ने सचिव सहित संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से साठ -गाँठ करके सिर्फ कागज पर बनाई गई इंटरलॉकिंग का निर्माण करा कर उसका भुगतान भी करा लिया यही नहीं सबसे दिलचस्प बात यह की इस इंटरलॉकिंग का भुगतान करने से पहले जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने इसका अवलोकन ही नहीं किया या फिर कर सब कुछ ऑफिस में बैठ कर ही ओके कर दिया।

मामला बाराबंकी जनपद के विकासखंड हरख की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर का है जहाँ ग्रामीणों का आरोप है कि गजरू के घर से लल्लन के घर तक सिर्फ नाली निर्माण हुआ है और जो इंटरलाकिंग निर्माण का कार्य दिखाया गया है और भुगतान कराया गया वह फर्जी है भ्रष्टाचार्यों ने नाम बदलकर इसका भुगतान कर लिया है।

और सही नाम गजरू को जगरू बनाकर भ्रष्टाचारियों ने 24892 रुपए का भुगतान कर लिया और वहीं 19860 रु० राज के घर से जगरू के घर तक नाली निर्माण दिखाया गया है और यह नाम इसलिए बदला गया है जिससे कोई समझ ना सके यही नही यह तो मात्र उदाहरण है।

इसी प्रकार के कई अन्य नाली निर्माण कार्य हुए हैं जो सिर्फ कागजों पर करवाए गए है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि राजिन्द्र रावत के घर से रामस्वरूप कनौजिया के घर तक लगा खडण्जा ग्राम प्रधान उखड़वा कर लेकर चले गए काफी दिनों से ग्रामीण परेशान हैं।

बीडीओ हरख प्रीती वर्मा ने बताया जानकारी नही थी 25 दिसम्बर 2025 को मा० प्रधान मंत्री जी के कार्यक्रम के बाद गहनता से इसकी जाँच करेंगे और कार्यवाही की जाएगी ।

Related posts