Varanasi UP….अच्छा लेखन वही जो समाज के काम आए : डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

अच्छा लेखन वही जो समाज के काम आए : डॉ. रीता बहुगुणा जोशी

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट के बुद्ध सभागार में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक विजय विनीत की पुस्तक ‘सपनों की पगडंडियां’ का विमोचन हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि साहित्य तभी सार्थक है जब वह समाज को वास्तविक लाभ पहुंचाए। उन्होंने पुस्तक को संघर्ष, संकल्प और शिक्षा के प्रति समर्पण की प्रेरक गाथा बताया।
पुस्तक में प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के जीवन को रेखांकित किया गया है। डॉ. जोशी ने कहा कि कुलपति रहते हुए उन्होंने शिक्षा और क्षेत्रीय भाषाओं को नई दिशा दी तथा छात्रों के बीच सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में नवभारत टाइम्स लखनऊ के संपादक सुधीर मिश्रा, वरिष्ठ लेखक व्योमेश शुक्ल, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. मनोज कुमार सिंह सहित अनेक वक्ताओं ने पुस्तक की सराहना की। वक्ताओं ने विजय विनीत को संवेदनशील और निर्भीक पत्रकार बताया।
अंत में अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक आनंद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सोनम उपाध्याय ने किया।

Related posts