वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ विधानसभा घेराव में की जोरदार उपस्थिति।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में वाराणसी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक दबाव और नजरबंदी के बावजूद सक्रिय सहभागिता निभाई।
राघवेंद्र चौबे ने कहा, “संघर्ष हमारी सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस पार्टी जनता, किसानों और युवाओं के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।”
कार्यक्रम में फ़साहत हुसैन बाबू, सतनाम सिंह, चंचल शर्मा, अशोक सिंह, राजू राम, राजेश त्रिपाठी, सैयद आदिल, गिरीश पांडेय, प्रिंस राय, परवेज़ खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

