दिल्ली विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री का ऐलान 5 फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पार्टी की जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि पांच फरवरी को आम आदमी पार्टी (आप-दा) जाएगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आएगी।उन्होंने कहा, “पूरी दिल्ली बोल रही है, 5 फरवरी को आप-दा जाएगी और भाजपा आएगी।” घोंडा विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र के निवासी ऐसी सरकार चाहते हैं जो उन्हें…

Read More

प्रयागराज जाने की बुकिंग नहीं हुई तो बाईक से ही निकल पड़े मुंबई के गौरव रस्तोगी..!

लखनऊ। मुंबई से 1530 किलोमीटर का सफर तय कर गौरव रस्तोगी प्रयागराज की यात्रा पर बाईक से निकले… उनकी इस यात्रा के दौरान 20 हजार रूपये का खर्च आया… सुजुकी की 3 लाख रुपये की गाडी से मुंबई से प्रयागराज का सफर तय करने वालें गौरव बताते हैं कि यह बाईक हाइटेक बनाई गई हैं… जिसमे एलईडी लगी हैं। गूगल की मदद से रास्तो की जानकारी उन्हें मिलती रही और वो आगे बढ़ते गए…बाइक में हवा कम होने और पेट्रोल खत्म होने की जानकारी भी मिलती हैं… बाईक से 1530…

Read More

मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का उमड़ा जनसैलाब, प्रशासन सतर्क

72 घंटे में अयोध्या पहुंचे 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु अयोध्या। मौनी अमावस्या पर अयोध्या में श्रद्धालुओ का सैलाब उमड़ पड़ा। मौन रहकर भोर में ही श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान किया। इसके बाद श्रीराम के जयकारों से अयोध्या धाम गुंजायमान हो गया। देर शाम तक अयोध्या श्रद्धालुओं से पटी नजर आई। राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के बाहर देर रात तक। श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। जानकारों का कहना है कि पिछले 72 घन्टे में 50 लाख से भी अधिक श्रद्धालु राम नगरी पहुंच चुके हैं। आने वाली वसंत पंचमी तक श्रद्धालुओं…

Read More

 हादसे के बाद मौनी अमावस्या  पर सभी 13 अखाड़ों ने सादगी के साथ त्रिवेणी में लगाई पुण्य डुबकी

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न हो गया। मौनी अमृत स्नान पर्व पर घटी घटना के बाद अखाड़ों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहले श्रद्धालुओं को अमृत स्नान करने का अवसर दिया और बाद में सांकेतिक रूप से अमृत स्नान किया। मौनी अमावस्या अमृत स्नान पर अखाड़ों ने दिखाई संवेदनशीलता त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के महाकुम्भ का दूसरा अमृत स्नान पर्व संपन्न हो गया। प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर शाम 6 बजे तक करोड़ों लोगों ने…

Read More

जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुम्भ हादसे पर क्यों हुए भावुक, न्यायिक जांच के दिए आदेश

पत्रकारों को महाकुम्भ हादसे की जानकारी देते हुए सीएम योगी की आंखें हुईं नम महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ हादसे को लेकर बुधवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पत्रकारों से वार्ता करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “भारी भीड़ और बैरिकेड्स टूटने के कारण यह दुखद हादसा हुआ।” मुख्यमंत्री ने हादसे की न्यायिक जांच के आदेश देते हुए तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया। इस आयोग के अध्यक्ष पूर्व न्यायाधीश हर्ष कुमार होंगे, जबकि पूर्व डीजी वी.के. गुप्ता और रिटायर्ड आईएएस डी.के. सिंह को आयोग में शामिल किया गया…

Read More

इससे पहले 1954 में भी महाकुंभ में भगदड़ से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है जानिए कैसे

लखनऊ। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले में मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान के लिए करोडों की भीड़ एक दिन पहले उमड़ पड़ी थी। संगम के तट पर लाखों श्रद्धालु पहुंच गए थे। जो संगम तट पर ही सो गए थे। अचानक कुछ अफवाहें पैदा हुईं, जिससे स्नान पर्व पर भगदड़ मच गई। जिससे दबकर लगभग दो दर्जन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पांच दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। ऐसा ही मामला 1954 के महाकुंभ में हुआ था। लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने पहुंचे थे।देर रात मची भगदड़…

Read More

जाने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्यों कहा कि आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नान

मौनी अमावस्या पर सीएम योगी सहित संतों ने की श्रद्धालुओं से अपील महाकुम्भ नगर। मौनी अमावस्या के पावन स्नान पर्व पर प्रयागराज सनातनियों का महासागर बन चुका है। संगम में पवित्र डुबकी की आस लिये महाकुम्भ नगर पहुंचे श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख संतों ने अपील जारी की है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि श्रद्धालुगण मां गंगा के जिस भी घाट के समीप हैं, वहीं स्नान करें, संगम नोज की ओर जाने का प्रयास न करें। स्नानार्थियों के लिए कई…

Read More

ट्रंप की पुलिस गुरूद्वारे तक पहुंची, सिख संगठनों ने किया विरोध 

नई दिल्ली। ट्रंप के सत्ता संभालने के बाद अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासी (illegal immigrants) मुश्किल में पड़ गए हैं। यूएस (US) में लगातार अवैध प्रवासियों को ढूंढकर निर्वासित (Deport) किया जा रहा है। ऐसे में अब अमेरिका की पुलिस ने अवैध प्रवासियों को ढूंढने के लिए गुरुद्वारों (gurdwaras) में घुसना भी शुरू कर दिया है सिख संगठन (Sikh organizations) इसका विरोध कर रहे हैं। अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग के पुलिसकर्मियों ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के गुरुद्वारों की जांच की और अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी जुटाई।न्यूज…

Read More

दहेज और घरेलू हिंसा कानून के दुरूपयोग से बचने के लिए समाज को बदलना होगा-सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दहेज और घरेलू हिंसा कानूनों में सुधार की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि इसके लिए समाज को बदलना होगा, हम इसमें कुछ नहीं कर सकते। याचिका में कहा गया था कि मौजूदा दहेज और घरेलू हिंसा कानूनों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है, ऐसे में इनमें सुधार किए जाने चाहिए। बीते दिनों बंगलूरू में एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली थी। इंजीनियर ने अपनी पत्नी पर कानूनी तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप…

Read More

गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी ने किया अक्षयवट का दर्शन

महाकुम्भनगर। गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भनगर में अक्षयवट का दर्शन किया। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री की अगवानी की, जिसके बाद मुख्य पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कराई। गृहमंत्री अमित शाह ने अक्षयवट की आरती उतारी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ पुष्प अर्पित किए। अक्षय वट की परिक्रमा संत समाज के साथ गृहमंत्री और मुख्यमंत्री ने अक्षयवट की परिक्रमा की और महाकुम्भ की तैयारियों पर चर्चा की। अमित शाह ने अपने परिवार के साथ अक्षयवट की पूजा की। जिसमें उनकी पत्नी सोनल शाह, बेटे जय…

Read More