जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
धारा लक्ष्य समाचार पत्र
महराजगंज, रायबरेली। थाना महराजगंज पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 जून 2026 को उपनिरीक्षक रोहित कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त, अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पूरे बेसन मोड़ से कुसुढ़ी सागरपुर की ओर जा रहा एक व्यक्ति अवैध चाकू लेकर घूम रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम कुसिहा भट्ठा मोड़ के पास पहुंची, जहां मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेश मिश्रा (40 वर्ष) पुत्र जागेश्वर मिश्रा निवासी ग्राम हलोर, थाना महराजगंज, जनपद रायबरेली बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस द्वारा लाइसेंस मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए चाकू रखता था तथा कभी-कभी पक्षियों का शिकार भी करता था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पालन किए जाने की बात कही है।
