कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, वीरांगना ललिता देवी का हुआ सम्मान

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, रायबरेली में शहीद सैनिकों की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया तथा उनकी वीरता और बलिदान को याद किया गया।जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी एम.बी. सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत कार्यालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर हुई। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पूर्व…

Read More

ढाबों पर लगे फूड सेफ्टी फीडबैक फॉर्म श्रद्धालु सीधे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। कांवड़ यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शनिवार को विभागीय टीम ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित ढाबों, होटलों और रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।रायबरेली-प्रयागराज हाइवे पर स्थित झकरासी में प्रिया ढाबा, बाबा ढाबा, जुबिलिएशन रेस्टोरेंट, श्री बालाजी…

Read More

समझौते के बाद भी नहीं बनी नाली, धमकियों से परेशान पीड़ित ने फिर लगाई न्याय की गुहार

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे जब्बर मजरे माधोपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस चौकी भोजपुर में हुए समझौते के बावजूद विपक्षी ने अपनी ओर नाली का निर्माण नहीं कराया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, पूरे जब्बर मजरे माधोपुर निवासी रामनरेश पुत्र रामदीन का गांव के रघुवीर पुत्र रामेश्वर के साथ नाली निर्माण को लेकर…

Read More

कराटे में दिखा खिलाड़ियों का दम, 25 खिलाड़ियों ने हासिल की येलो बेल्ट।

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। कराटे एसोसिएशन रायबरेली द्वारा वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन के तत्वावधान में शनिवार को पुलिस लाइन बैडमिंटन हॉल में 9वीं क्यू (येलो बेल्ट) कराटे बेल्ट प्रमोशन टेस्ट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बेल्ट परीक्षा में सफल 25 खिलाड़ियों को येलो बेल्ट और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ लाइन सूजीत राय तथा आरआई लाइन मैनेजर दुबे ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन, आत्मरक्षा और खेल भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। कराटे एसोसिएशन…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर वीरों को नमन, पूर्व सैनिकों का सम्मान कर रोपे गए मनोकामना वृक्ष

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि सेवा मिशन की रायबरेली इकाई द्वारा शहीद स्मारक परिसर में आयोजित निःशुल्क प्रातःकालीन योग शिविर के बाद वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ।इस अवसर पर कारगिल युद्ध में योगदान देने वाले पूर्व सैनिकों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी वीर जवानों को गमले सहित मनोकामना वृक्ष भेंट किए…

Read More

रायबरेली में 30 शिक्षकों को मिले मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड

कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम, पात्र शिक्षकों व आश्रितों को मिलेगा सालाना ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज। जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली  धारा लक्ष्य समाचार पत्र रायबरेली, 26 जुलाई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग के 7.50 लाख से अधिक शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इसी क्रम में रायबरेली कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल पासी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता तथा अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)…

Read More