जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
बछरावा रायबरेली। विकासखंड के रामपालगंज मजरे नीमटीकर गाँव मे रास्ते में डाली गई ईट दे रही बड़ी हादसे को दावत और रास्ते में दोनों तरफ नाली न होने से बारिश में जलभराव से परेशान ग्रामीण। क्षेत्र रामपालगंज गांव में स्वच्छ भारत मिशन की वास्तविकता सामने आई है।
गांव की सड़कों पर नालियों की व्यवस्था न होने से बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क में सिर्फ ईट डलवा दी गई थी, जो ग्रामीणों के लिए अब खतरा बन गई हैं।
लेकिन उसके किनारे नालियां नहीं हैं। इस कारण बारिश का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। ग्रामीण शिवकुमार, आमिर, अबरार, शाहिद, शिवकुमार आमिर अबरार शाहिद साबिर मोहम्मद हामिद मोहम्मद वाहिद सुभाष गुप्ता शहीदुल निशा मोहम्मद अनीस मोहम्मद जफर मोहम्मद नानू मोहम्मद शानू मोहम्मद मुस्ताक मोहम्मद सरफराज मोहम्मद आजाद साबिर समेत कई ग्रामीणों का कहना है
कि उन्होंने इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान, सेक्रेटरी और खंड विकास अधिकारी शिव बहादुर सिंह से कई बार शिकायत की है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों को कहना है कि अधिकारी अपने एयर कंडीशन कमरे में बैठे रहते हैं उन्हें ग्रामीणों से कोई मतलब नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गांवों में इंटरलॉकिंग और आरसीसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।
लेकिन स्थानीय अधिकारी सरकार के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला है।ग्रामीणों को उम्मीद है कि जिला प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेगा और उनकी समस्या का समाधान करेगा।

