Raybareli UP:करंट लगने से विद्युत पोल से नीचे गिरा लैनमैन हालत गम्मीर ! रेफर

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के धौकलगंज में विद्युत फाल्ट सही करते समय हुआ हादसा

जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली 

शिवगढ़,रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के धौकलगंज मजरे जगदीशपुर में रविवार शायंकाल करीब 4 बजे 11000 लाइन के खम्भे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर में विद्युत फॉल्ट सही करते समय संविदाकर्मी लाइनमैन कमलेश सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी कसना,थाना शिवगढ़ को करंट लगने से वह खम्भे से मुंह के बल नीचे धान के खेत में गिर गया।

ग्रामीणों ने लाइनमैन को बेहोशी की हालत में एम्बुलेंस की मदद से आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया, जहां कमलेश सिंह की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

वहीं सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस और थाने की पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। लाइनमैन पूरी तरह होश में न होने से कुछ स्पष्ट नही बता पाया।ग्रामीणों का आरोप है कि कमलेश कुमार सिटडाउन लेकर विद्युत फाल्ट सही कर रहा था,तभी शिवगढ पावर हाउस से विद्युत आपूर्ति चालू कर थी गई जिसके चलते लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया।

परिजनों ने बताया कि कमलेश कुमार पिछले 7 वर्षों से संविदाकर्मी लाइन मैन के रुप में काम कर रहा है। धौकलगंज के रहने वाले अनुज कुमार, रामसुख, राजेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र, धर्मराज, सुरेंद्र कुमार, चंद्रमोल, मनीराम आदि ग्रामीणों ने बताया कि खम्भे के ऊपर 25 केवी का ट्रांसफार्मर रखा है जिसकी खूंटी पिछले 4 सालों से खराब है। जिसके चलते आए दिन विद्युत फाल्ट होती रहती है

शनिवार की रात करीब 10:30 बजे ट्रांसफार्मर से विद्युत फाल्ट होने से पूरी रात धौकलगंज गांव अंधेरे में डूबा रहा, ग्रामीणों की शिकायत पर रविवार को संविदाकर्मी लाइनमैन विद्युत फॉल्ट सही करने गया था। वह खम्भे पर चढ़कर ट्रांसफार्मर में विद्युत फाल्ट सही कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया।

चिकित्साधिकारी डॉ.सौरभ सिंह ने बताया कि कमलेश नाम का युवक करंट लगने से अस्पताल आया था जिसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहींं एसडीओ संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जाएगी जांच के पश्चात ही पता चलेगा की संविदाकर्मी लाइन मैन ने विद्युत फाल्ट सही करने के लिए सिटडाउन लिया था या नहीं। सिटडाउन लिया होगा तो उसका रिकार्ड होगा।

Related posts