इंस्ट्रूमेंट द्वारा आंतों को खींचा हालत नाजुक हास्पिटल से निकाला
धारा लक्ष्य समाचार
बाराबंकी। जिन्हें पृथ्वी का भगवान माना जाता है आज वही डॉक्टर शैतान बन गया जो रंगीन कागज के टुकड़ों के लालच में पड़कर पेट में दर्द का इलाज के लिए भर्ती महिला का तीन बार गर्भपात करवा दिया और उसकी बच्चेदानी भी काट दी और इंस्ट्रूमेंट द्वारा आंतों को भी खींच लिया अंत में नाजुक हालत में मरीज कोअपने हॉस्पिटल से रेफर कर दिया यह प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक गरीबों की गाढ़ी कमाई लूटने के साथ-साथ उनकी जान से खिलवाड़ कर रहे हैं।
क्योंकि यहां तो सिर्फनाम के लिए डिग्री लगाई जाती है बल्कि सारा कार्य अन ट्रेंड डॉक्टरों द्वारा करवाया जाता है पूरा मामला बाराबंकी जनपद के हैदरगढ़ तहसील के अंतर्गत आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज के निकट दहिला मोड का है जहां पर संचालित एम एन हॉस्पिटल इस प्रकार दौलत के लिए अंधा हुआ कि मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ करने लगा पीड़िता के पति संदीप कुमार पुत्र भगवानदीन निवासी रबड़हिया थाना लोनी कटरा जनपद बाराबंकी ने लोनी कटरा पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर यह अवगत कराया।
कि बीते दिनों उनकी पत्नी राजवती के पेट में दर्द हो रहा था जिसके इलाज के लिए निकट दहिला मोड एम एन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां के डॉक्टरों ने आनन-फानन में उनका गर्भपात करवा दिया गर्भपात के बाद हिन्युस्तान डायग्नेस्तिक सेन्टर और सक्षम डायग्नेस्टिक सेन्टर पर अल्ट्रासाउंड हुआ जिसकी रिपोर्ट कभी निगेटिव तो कभी पॉजिटिव आई इसलिए डॉक्टरों द्वारा फिर दोबारा गर्भपात करवाया गया।
इस प्रकार लगातार तीन बार गर्भपात करवाने के बाद मरीज की बच्चेदानी काट दी गई और इंस्ट्रूमेंट द्वारा आंतों को भी खींच लिया गया जिससे मरीज की हालत गड़बड़ होने लगी जिसे गंभीर देख वहां के डॉक्टर कुबेर गिरी और डॉक्टर पूनम यादव ने मरीज को संभालने के बजाय उसे वहां से रेफर कर दिया परिजनों ने अपने मरीज की जान बचाने के सिलसिले में वहां के डॉक्टरों से मान मनव्वल करने लगे लेकिन डॉक्टर कुबेर गिरी और पूनम यादव ने मरीज के तीमारदारो से मोटी रकम वसूली और मामले को रफा दफा करना चाह परिजनों ने जान बचाने के सिलसिले में मरीज राजवती को आरएस हॉस्पिटल गोसाईगंज जनपद लखनऊ में भर्ती कराया।
जहां हालत में सुधार न होने के कारण परिजनों ने मरीज को बाराबंकी जनपद स्थित निकट सफेदाबाद के पास मेव हास्पिटल में भर्ती करवाया जहां पर उसका इलाज चल रहा है और पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर यह अवगत कराया की डॉक्टर कुबेर गिरी और पूनम यादव द्वारा मरीज पर होने वाले सारे खर्चे की भरपाई करें अन्यथा मुकदमा लिखवाने के लिए भी तैयार है।
वही मैरिज राजवती के देवर ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है जिसमें साफ देखा और सुना जा सकता है कि किस प्रकार वह अस्पताल की कार गुजरी को बयां कर रहे हैं उन्होंने बताया कि भाभी राजवती के पेट में दर्द था लेकिन डॉक्टरों ने एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन बार गर्भपात करवा दिया।
और उनकी बच्चेदानी भी कट गई और आते भी खींच लिया जिससे संबंधित उनके बड़े भाई संदीप कुमार ने रात ही में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बाराबंकी और प्रभारी निरीक्षक थाना लोनी कटरा को फोन से अवगत करा दिया था फिलहाल दोनों जगह से कार्यवाही के लिए लिखित प्रार्थना पत्र मांगा गया है

