Varanasi UP…नेशनल इंग्लिश स्कूल, सिद्दीगिरी बाग सिगरा, वाराणसी के उद्घाटन समारोह का आयोजन।

नेशनल इंग्लिश स्कूल, सिद्दीगिरी बाग सिगरा, वाराणसी के उद्घाटन समारोह का आयोजन।

वाराणसी।नेशनल इंग्लिश स्कूल, सिद्दीगिरी बाग, सिगरा, वाराणसी का भव्य उद्घाटन समारोह दिनांक 08 फरवरी 2026, दिन रविवार, समय अपराह्न 2:00 बजे से आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है। इस शुभ अवसर पर विद्यालय के बच्चों में निहित छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “हिडन टैलेंट कॉम्पटीशन” का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में से चयनित प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उक्त उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक कैंट, सौरभ श्रीवास्तव तथा अम्बरीश सिंह भोला , सम्मानित सदस्य, विकास प्राधिकरण वाराणसी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। अतः आपलोगों से विनम्र अनुरोध है कि इस महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम हेतु अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कृपा करें।

Related posts