जिला रिपोर्टर रोहित मिश्रा रायबरेली
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के ब्लॉक राही के सरायं मुगला, कसेहटी और उमरा गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत चल रहे कार्यों में भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोपों से ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि योजना के तहत गांवों में सीसी रोड को खोदकर हफ्तों से अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, रोड की पटाई में ठेकेदार द्वारा घटिया मसाले का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक 11 तसला गिट्टी-मौरंग के मुकाबले मात्र 1 तसला सीमेंट का प्रयोग किया जा रहा है,
जो नियमों के विपरीत है।लोगों ने ठेकेदार और क्षेत्रीय अधिकारियों पर मिलीभगत कर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि घटिया निर्माण से सड़क की मजबूती और स्थायित्व पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

