धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। शारदीय नवरात्रि के समापन पर हर वर्ष की भांति इस बार, एक बार फिर से आस्था और भव्यता के अद्भुत संगम का रूप में देखने को मिलेगा। जहां पर ग्रामसभा बदलापुर की माँ दुर्गा पूजा समिति और ठेंगहा की श्री बालाजी माँ दुर्गा पूजा समिति के द्वारा विसर्जन के एक सप्ताह पूर्व से ही झांकियों को सजाने का कार्य चल रहा था, जिसे आज सिमित के सदस्यों के द्वारा अंतिम रूप दे दिया गया है।
कलकत्ता की तर्ज पर बनाई जा रही इन झांकियों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है। मानो किसी भव्य मंदिर का निर्माण हुआ हो। झिलमिलाती रोशनियाँ, आकर्षक साज-सज्जा और देवी भक्ति के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है।
आज दिन मंगलवार यानी 7 अक्तूबर को ठेंगहा रामघाट स्थित मालती नदी में सैकड़ों देवी प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर भव्य मेला भी आयोजित होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण दूर-दराज़ के इलाकों से पहुंचेंगे।
मेले में झूले, स्वादिष्ट व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
रामघाट विसर्जन समिति के अध्यक्ष अनुपम मिश्र ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी सर्वश्रेष्ठ झांकी और प्रतिमाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। यह प्रतियोगिता स्थानीय कलाकारों में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रही है।
प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और होमगार्ड के जवानों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के कार्यक्रम में शामिल हो सकें।

