Amethi UP: ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र में सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। जिला कांग्रेस कमेटी अमेठी के दिशा-निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी संग्रामपुर के अध्यक्ष बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में मासिक बैठक की गई।

आयोजित मासिक बैठक में शामिल सभी पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव सिंह कसारा ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अन्तर्गत बूथों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की ही कमेटी तैयार की जाए। जिससे आने वाले समय में परिणाम बेहतर हो।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव सिंह ने आगे कहा कि हम सभी को पार्टी शीर्ष नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का सही से पालन करना चाहिए। जिसमें संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बृजेश मिश्रा ने बैठक में आये हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सभा जीत शुक्ला, युथ विधानसभा अध्यक्ष अमेठी बृजेंद्र सिंह लोहा, राकेश मौर्या, बलराम वर्मा, ओमप्रकाश पाण्डेय, विनोद सिंह (विन्नू), दिलीप तिवारी, शिवेन्द्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, अशोक मिश्रा, राधेश्याम सिंह, अजय गुप्ता, लालता सरोज, राज देव कश्यप सहित सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष व ग्राम सभा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related posts