धारा लक्ष्य समाचार पत्र
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा नेवादा कनू में डब्ल्यू.डी.सी (पीएमकेएसवाई) 2.0 योजना के तहत बनाए गए। सामुदायिक तालाब की पक्की दीवार (रैम्प) गिर जाने से ग्रामीणों में नाराज़गी फैल गई है।जानकारी के अनुसार डब्ल्यू.डी.सी योजना अमेठी द्वितीय की देखरेख में खसरा संख्या 222, डब्ल्यू.सी रघईपुर कोड 2B2F5E2C के अंतर्गत लाखों रुपये की लागत से यह तालाब हाल ही में बनाया गया था। बताया जा रहा है कि ईंट, मोरंग और सीमेंट से बनी रैम्प कुछ ही दिनों में ढह गई।
जिससे तालाब में बरसात का पानी भी नहीं जा पाया।ग्रामीणों ने भूमि संरक्षण विभाग पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराया गया। जो कुछ ही दिनों में ध्वस्त हो गया।
मामले पर जब भूमि संरक्षण विभाग अधिकारी संदीप कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि “जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी,” हालांकि फिलहाल किसी ठोस कार्रवाई की संभावना कम दिख रही है।ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

