Amethi UP: सीएचसी अधीक्षक ने थानाध्यक्ष पर लगाया अभद्रता का आरोप, थानाध्यक्ष ने आरोपों को बताएं बेबुनियाद

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जिले के संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष संग्रामपुर अखिलेश सिंह पर अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और एक घायल को रेफर करने की बात कही, जबकि मरीज को पहले ही रेफर किया जा चुका था। इसके बावजूद थानाध्यक्ष ने बिना जानकारी लिए कर्मचारियों पर चिल्लाना शुरू कर दिया और अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

डॉ. संतोष सिंह के अनुसार, थानाध्यक्ष ने एडमिट रजिस्टर छीनने का प्रयास किया, जिससे रजिस्टर फट गया।

वही इसपर थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि उन्होंने केवल गंभीर रूप से घायल महिला के इलाज के लिए कहा था। उनकी किसी से कोई बहस नहीं हुई और अधीक्षक के द्वारा लगाएं गए आरोप बेबुनियाद है।

इसपर पिङीता कांती के पुत्र आषीश ने बताया कि थानाध्यक्ष पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है जबकि मेरी माताजी के सिर मे बहुत ज्यादा चोट लगने के बावजूद भी अस्पताल प्रभारी के द्वारा हम लोगों के बार बार कहने पर भी दूसरे ठाकुर पक्ष के संगम सिंह को मामूली चोट लगने के बाद भी रेफर कर दिया गया था। लेकिन मेरी माता जी को गंभीर चोट लगने के बाद भी घंटो बैठाये रखा गया था। जिस पर थानाध्यक्ष महोदय के द्वारा डॉ से कहा गया कि महिला को भी रेफर कर दिजीए जिससे अस्पताल अधीक्षक नाराज हो गए इसी को लेकर थानाध्यक्ष पर इनके द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है।

इस मामले में सीओ अमेठी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि अधीक्षक के द्वारा लगाए गए आरोपों में कोई सत्यता नहीं है। पुलिस केवल गंभीर घायलों के उपचार के लिए कह रही थी।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। इसकी सीओ को जांच सौंपी जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts