Amethi UP: तहसील दिवस पर ग्रामीण ने प्रधान पर लगाया, मनरेगा तालाब की मिट्टी बेचने का आरोप

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

अमेठी। जिले के विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा बदलापुर में बीती रात अज्ञात जेसीबी और‌ डंपर के सहयोग से मनरेगा तालाब की खुदाई की जा रही थी। ग्रामीणों को जब इसकी भनक लगी तो जेसीबी और डंपर चालक वहां से भाग निकले।

इस कृति को लेकर ग्राम सभा निवासी राम मूरत यादव ने तहसील दिवस में लिखित शिकायत दी कि मनरेगा के तहत ग्राम सभा प्रधान के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को छिपाने की नीयत से और अधिक धन अर्जित करने की मनसा से ग्राम सभा के तालाब से रात्रि में जेसीबी और डंपर के सहयोग से खुदाई कराई जा रही है।

शिकायतकर्ता की शिकायत पर तहसील दिवस प्रभारी ने संबंधित विभाग को जांच करने के आदेश जारी कर दिए। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि विगत दिनों ग्राम विकास अधिकारी के सहयोग से मनरेगा के नाम पर लाखों रुपया खारिज करके गमन कर लिया गया था, इस भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए आज ग्राम सभा प्रधान के द्वारा रात में जेसीबी और डंपर की सहायता से तालाब की खुदाई कराई जा रही थी।

जेसीबी चालक से जानकारी ली गई तो पता चला कि 25000 की कीमत मे मनरेगा तालाब की मिट्टी बेची गई है। फिलहाल मामला जांचोपरांत सामने आएगा।

Related posts