Amethi UP: बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता”— खंड शिक्षा अधिकारी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

शुकुल बाजार/अमेठी। बीआरसी परिसर के सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता का भव्य आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्षेत्र के सभी कंपोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों से तीन-तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपने नवाचारी विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में अभिजीत एवं अनुज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अरुण, शिवा यादव तथा आदित्य ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। ये प्रतिभागी अब जिला स्तर की प्रतियोगिता में अपने मॉडल प्रस्तुत करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र शुक्ला ने कहा कि “बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नवाचार, खोज और सीखने की वास्तविक भावना को बढ़ावा देती हैं। विद्यालयों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है।”

आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही टॉप 10 प्रतिभागियों को डिसेक्शन बॉक्स, लुसेंट सामान्य ज्ञान की पुस्तक, स्टेशनरी किट तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता ने बच्चों में विज्ञान के प्रति उत्साह और रचनात्मकता को नए आयाम दिए, जिसके लिए समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडे ,देवी शरण, विक्रमादित्य तिवारी, आलोक द्विवेदी अनूप तिवारी, ज्वाला प्रसाद ,पंकज गुप्ता, चंद्रशेखर ,अभिजीत ,संदीप यादव ,कमल शर्मा ,दीपचंद, आदि शिक्षक मौजूद रहे।

Related posts