Amethi UP : राम जी का जीवन अनुकरणीय है, इनके पावन चरित्र मे समस्त उच्चताएं, दिव्यताएं, श्रेष्ठताएं, समाहित है – कृष्णनन्द जी

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

संग्रामपुर/अमेठी। विकास खण्ड संग्रामपुर क्षेत्र के ठेंगहा स्थित पूरे हरिवंश गांव के देवकी नंदन मैरिज लाॅन में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथा मे भगवान श्रीराम के वनवास और केवट मिलन प्रसंगों का वर्णन किया गया।

कथावाचक कृष्णनंद जी महाराज ने श्रीराम कथा की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि यह कथा हमें सन्मार्ग पर चलना सिखाती है।

कथावाचक कृष्णनंद जी महाराज ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करने के लिए आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इसके स्वाध्याय से मनुष्य सभी सांसारिक दुखों से मुक्त हो जाता है।

उन्होंने यह भी कहा कि श्रीराम कथा और भगवान श्रीराम का जीवन अनुकरणीय है, क्योंकि उनके पावन चरित्र में समस्त उच्चताएं, दिव्यताएं और श्रेष्ठताएं समाहित हैं।

इस पावन और दिव्य कथा का रसपान करने के लिए आज की कथा मे पूर्व प्रधान अरविंद कुमार मिश्रा, राज देव मिश्रा, विनोद मिश्रा, अवनीश मिश्रा, मनोज मिश्रा, लालता प्रसाद मिश्रा, अनुपम मिश्रा, कृष्ण मोहन तिवारी, राम जी तिवारी, अशोक कुमार उपाध्याय रज्जू, कुंदेश शुक्ल, जितेन्द्र सिंह, विजय तिवारी, धीरेन्द्र शुक्ला, आनंद तिवारी, कप्तान मिश्रा, रमेश मिश्रा, राकेश मौर्या, अभिषेक, अनुभव सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts