Amethi UP : अमेठी में चंद्रा मोहन मानव सेवा संस्थान द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम 30 दिसंबर को

धारा लक्ष्य समाचार पत्र

यह जानकारी चंद्रा मोहन मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष संदीप पाण्डेय द्वारा दी गई, पात्र व्यक्ति कंबल लेने के लिए संपर्क करें – 9999961865

अमेठी। कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंद्रा मोहन मानव सेवा संस्थान, अमेठी (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 30 दिसंबर, मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित होगा।

कार्यक्रम का आयोजन अंतू रोड, अमेठी बाईपास के निकट सुनिश्चित किया गया है, जहां जरूरतमंद और असहाय लोगों को ठंड से राहत देने के उद्देश्य से कंबल वितरित किए जाएंगे।

संस्थान द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि अमेठी या आसपास के क्षेत्रों में उनके संपर्क में कोई ऐसे जरूरतमंद व्यक्ति हों, जो वास्तव में कंबल पाने के हकदार हों, तो उनका नाम व पता नीचे दिए गए संपर्क नंबरों पर संदेश के माध्यम से भेजकर सहयोग करें, ताकि सहायता सही व्यक्ति तक पहुंचाई जा सके।

संस्थान का कहना है कि यह कार्यक्रम मानव सेवा की भावना से प्रेरित है और समाज के सक्षम लोगों के सहयोग से इसे सफल बनाया जाएगा।

संपर्क नंबर:
99999-61865
9721575804

Related posts