Varanasi UP…शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप— योगी सरकार ‘कालनेमि’, 9 वर्षों में 16 करोड़ जीव-हत्या

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आरोप— योगी सरकार ‘कालनेमि’, 9 वर्षों में 16 करोड़ जीव-हत्या

वाराणसी काशी स्थित श्री विद्यामठ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया। ‘उप्र राज्यमाता अभियान’ के 11वें दिन उन्होंने कहा कि सरकार ने असली हिन्दू होने का कोई प्रमाण नहीं दिया, बल्कि अपने आचरण से “नकली हिन्दू (कालनेमि)” होने के संकेत दिए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि योगी शासन में मांस उत्पादन और पशु-वध में भारी वृद्धि हुई है। शंकराचार्य के अनुसार 2017 से पहले जहां मांस उत्पादन लगभग 7.5 लाख टन था, वह अब 13 लाख टन से अधिक हो गया है। उन्होंने दावा किया कि बीते 9 वर्षों में 16 करोड़ से अधिक जीवों का वध हुआ है और वधशालाओं को उद्योग मानकर सब्सिडी दी जा रही है।
केंद्रीय बजट 2026 को ‘ऐतिहासिक’ बताए जाने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि जीव-हिंसा को बढ़ावा देने वाली नीतियां धर्ममर्यादा के विपरीत हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह गौ-भक्ति का प्रदर्शन तो करती है, लेकिन राजस्व के लिए वधशालाओं को संरक्षण दे रही है।

Related posts