Varanasi UP…कृषि प्रीमियर लीग (APL) – सातवां दिन: खेल, रोमांच और महिला सशक्तिकरण।

कृषि प्रीमियर लीग (APL) – सातवां दिन: खेल, रोमांच और महिला सशक्तिकरण।

वाराणसी कृषि ग्राउंड में आयोजित कृषि प्रीमियर लीग (APL) कृषि संस्थान के छात्रों व पूर्व छात्रों के लिए खेल भावना, नेतृत्व और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन बन चुका है। बीएससी, एमएससी और पीएचडी के छात्रों के साथ-साथ एलुमनी की सक्रिय भागीदारी इस लीग को विशेष बना रही है।

सातवें दिन खेले गए पहले मुकाबले में स्पार्टन और हेलिकोब्लास्टर्स आमने-सामने रहे। स्पार्टन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए और हेलिकोब्लास्टर्स को लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया। शानदार प्रदर्शन के लिए प्रथम वर्ष के छात्र ओमकार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का दूसरा मुकाबला कोबरा चैलेंजर्स और म्यूटिनी स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा है। खबर लिखे जाने तक मैच रोमांचक स्थिति में जारी था।

पॉइंट्स टेबल में स्पार्टन टीम 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है। इस लीग में लड़कों की 8 और लड़कियों की 4 टीमें भाग ले रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण और समान भागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

कृषि प्रीमियर लीग केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों के समग्र व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने का सशक्त मंच है।

इस टूर्नामेंट का मार्गदर्शन निदेशक (कृषि) प्रो. यू. पी. सिंह द्वारा तथा संचालन डॉ. तरुण वर्मा, डॉ. सुधीर राजपूत, डॉ. आर. के. दुआरी एवं डॉ. संदीप शर्मा द्वारा किया जा रहा है।

Related posts