Varanasi UP…आदर्श फाउंडेशन के तत्वाधान में बीएचयू रूइया ग्राउंड में क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच।

आदर्श फाउंडेशन के तत्वाधान में बीएचयू रूइया ग्राउंड में क्रिकेट मुकाबलों का रोमांच।

गोरखपुर और गाजीपुर ने दर्ज की शानदार जीत।

वाराणसी। बीएचयू स्थित रूइया ग्राउंड में आज आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बीएस गोरखपुर ने सीआईएमएस को 9 विकेट से पराजित किया, वहीं दूसरे मुकाबले में गाजीपुर एपीआरसी ने वाराणसी बी को एकतरफा अंदाज़ में हराया।
पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीआईएमएस की टीम 20 ओवर में मात्र 86 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। सीआईएमएस की ओर से विनीत और आदिल ने 14-14 रन बनाए। गोरखपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए आशुतोष शर्मा ने 4 ओवर में केवल 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अपने नाम किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीएस गोरखपुर की टीम ने मात्र एक विकेट खोकर 87 रन बनाते हुए मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। गोरखपुर की ओर से सिद्धार्थ ने नाबाद 28 रन और शुभम ने नाबाद 17 रन बनाए। मैच के उपरांत राय स्पोर्ट्स के सरोज राय द्वारा आशुतोष शर्मा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया।
दिन का दूसरा मुकाबला गाजीपुर एपीआरसी और वाराणसी बी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी बी की टीम मात्र 12.2 ओवर में 39 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। गाजीपुर की ओर से राज श्रीवास्तव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट झटके।
जवाब में गाजीपुर एपीआरसी की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच पुरस्कार राय स्पोर्ट्स की ओर से भूतपूर्व खिलाड़ी राजेश गौतम द्वारा प्रदान किया गया।

Related posts