Varanasi UP…आईयूसीटीई में ‘ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन’ पर पाँच दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ।

आईयूसीटीई में ‘ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन’ पर पाँच दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ।

वाराणसी, 16 फरवरी 2026। अंतर विश्वविद्यालय अध्यापक शिक्षा केंद्र (आईयूसीटीई), वाराणसी में “ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी इन हायर एजुकेशन: साइंसेज़, मैथमेटिक्स, सोशल साइंसेज़, ह्यूमैनिटीज़ एंड मैनेजमेंट” विषय पर पाँच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, आईयूसीटीई ने की। मुख्य अतिथि प्रो. सी. बी. शर्मा, कुलपति, Vinoba Bhave University रहे तथा मुख्य वक्ता प्रो. चंदकिरण सलूजा, पूर्व प्रोफेसर, University of Delhi थे।
कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ. राजा पाठक के मंगलाचरण से हुआ। दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती तथा Madan Mohan Malaviya की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। स्वागत वक्तव्य प्रो. आशीष श्रीवास्तव ने दिया, धन्यवाद ज्ञापन राज सिंह ने किया तथा संचालन डॉ. कुशाग्री सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि प्रो. शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा की शिक्षण पद्धति सत्य की खोज और आत्मनिर्भरता पर आधारित होती है। मुख्य वक्ता प्रो. सलूजा ने प्रभावी शिक्षण में विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया, आत्मचिंतन तथा ‘श्रवण-मनन-निदिध्यासन’ की महत्ता पर बल दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. प्रेम नारायण सिंह ने उच्च शिक्षा में ट्रांसफॉर्मिंग पेडागॉजी की आवश्यकता रेखांकित की।
कार्यक्रम में Banaras Hindu University के शिक्षा संकाय के प्रो. सुनील कुमार सिंह ने “उच्च शिक्षा में विज्ञान शिक्षण की वर्तमान समस्याएँ एवं संभावित समाधान” विषय पर व्याख्यान दिया।
अंतिम सत्रों में प्रतिभागियों ने विषय-आधारित समूहों में शिक्षण रणनीतियों पर विचार-विमर्श कर व्यावहारिक सुझाव प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. सुनील कुमार त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. उदय प्रताप सिंह सहित अनेक शिक्षाविद् एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।

Related posts