Varanasi UP…वाराणसी व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नए ज्वाइंट सीपी का किया स्वागत।

वाराणसी व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नए ज्वाइंट सीपी का किया स्वागत।

वाराणसी। वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने नव नियुक्त ज्वाइंट सीपी का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बाबा की नगरी में आपका कार्य हमेशा निष्पक्ष और सराहनीय रहे तथा व्यापारियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार से जुड़ी कुछ छोटी-छोटी समस्याओं पर भी चर्चा की और उनके समाधान की मांग रखी। ज्वाइंट सीपी ने आश्वस्त किया कि सभी मामलों में निष्पक्षता बरती जाएगी और व्यापारियों को किसी प्रकार की अनावश्यक दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।
अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार पूर्व डिप्टी एवं ज्वाइंट कमिश्नर सरल स्वभाव और गलत के विरोधी थे, उसी प्रकार आप भी न्यायप्रिय और निष्पक्ष रहेंगे, ऐसा पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि बाबा की नगरी में किसी भी व्यापारी या श्रद्धालु को यदि कोई समस्या होगी तो प्रशासन उसकी सुनवाई कर उचित कार्रवाई करेगा।
इस अवसर पर राधेश्याम जी, जयप्रकाश राजभर, आनंद पटेल, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, कविन्दर जायसवाल, आसिफ, अरविन्द, अनुभव, नीरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित

Related posts