Varanasi UP…हाउस ऑफ काशी का भव्य शुभारंभ, बनारस को मिला एथनिक फैशन का नया डेस्टिनेशन ||

हाउस ऑफ काशी का भव्य शुभारंभ, बनारस को मिला एथनिक फैशन का नया डेस्टिनेशन ||

हाउस ऑफ काशी परिवार ने आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा,डाक्टर अनुराग टंडन डाक्टर शालिनी एवं संतोष अग्रवाल का दुपट्टा ओढ़ाकर और मोमेंटो देकर किया सम्मान ||

वाराणसी:- सिगरा–महमूरगंज मार्ग पर एथनिक वियर के विशाल और भव्य शोरूम हाउस ऑफ़ काशी का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ | उद्घाटन समारोह का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्रा “दयालु गुरु” ने फीता काटकर किया | समारोह में शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही | प्रमुख रूप से डाक्टर अनुराग टंडन व डाक्टर शालिनी टंडन और संतोष अग्रवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की | इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं फैशन प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई |

शोरूम के शुभारंभ अवसर पर हाउस ऑफ़ काशी परिवार की ओर से यश कुमारी गुप्ता,अश्विनी अग्रवाल,माधुरी अग्रवाल,संजीव अग्रवाल,अल्का अग्रवाल, पवन अग्रवाल,अनुराधा अग्रवाल,सार्थक अग्रवाल,खुशी अग्रवाल,साक्षी अग्रवाल, निहारिका अग्रवाल,कार्तिक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल एवं शिल्पी अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे | परिवार की दूरदर्शिता और आधुनिक सोच ने इस भव्य शोरूम को साकार रूप दिया है |
शोरूम में ग्राहकों के लिए डिजाइनर साड़ियाँ,प्रीमियम सूट्स,ब्राइडल कलेक्शन तथा इंडो-वेस्टर्न परिधानों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है | अत्याधुनिक इंटीरियर,आकर्षक डिस्प्ले और विशाल स्पेस के साथ यह शोरूम बनारस में एथनिक फैशन का नया केंद्र बनकर उभरा है | संचालकों ने बताया कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे नवीनतम ट्रेंड्स,उत्कृष्ट गुणवत्ता और उचित मूल्य पर परिधान उपलब्ध कराना है | उद्घाटन के साथ ही शहर के फैशन उद्योग में एक नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा देखने को मिल रही है | उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष छूट एवं आकर्षक उपहारों की घोषणा की गई | पहले ही दिन बड़ी संख्या में ग्राहकों की उपस्थिति रही और लोगों ने कलेक्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की |
संचालकों ने बताया कि आने वाले समय में हाउस ऑफ़ काशी को राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में स्थापित करने की योजना है | इसके अंतर्गत अन्य शहरों में भी शाखाएं खोलने की तैयारी की जा रही है उनका उद्देश्य बनारस की पारंपरिक विरासत को आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर एक नई पहचान देना है ||

Related posts