Varanasi UP…राज्यपाल पुरस्कार चयन पर डॉ. रमेश प्रताप सिंह का भव्य अभिनंदन।

राज्यपाल पुरस्कार चयन पर डॉ. रमेश प्रताप सिंह का भव्य अभिनंदन।

वाराणसी। क्षत्रिय धर्म संसद काशी के तत्वावधान में मीरापुर बसही स्थित चंद्र वाटिका लॉन में डॉ. रमेश प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य उदय प्रताप इंटर कॉलेज, के राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयनित होने पर भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सिंह का चयन काशी क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं नैतिक मूल्यों के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उपस्थित जनों ने उनके कार्यकाल को विद्यालय के लिए प्रेरणादायी बताया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। अपने संबोधन में डॉ. सिंह ने इस सम्मान को विद्यालय परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने इसे भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा बताया।
कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजन एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन डॉ. संजय सिंह गौतम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन किरण सिंह ने किया।

Related posts