Varanasi UP…रमजान में तीन दिन की तरावीह मुकम्मल, लाट मस्जिद सरैया और मखदूम शाह बाबा मस्जिद में कुरान शरीीफ का समापन।

रमजान में तीन दिन की तरावीह मुकम्मल, लाट मस्जिद सरैया और मखदूम शाह बाबा मस्जिद में कुरान शरीीफ का समापन।

वाराणसी। रमजान का मुबारक महीना शुरू होते ही शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ें अदा की जा रही हैं। हर मस्जिद की कमेटी अपने-अपने निर्णय के अनुसार तय करती है कि तरावीह कितने दिनों में मुकम्मल की जाएगी।
इसी क्रम में वाराणसी की लाट मस्जिद सरैया और मखदूम शाह बाबा की मस्जिद में बीती रात तीन दिन की तरावीह नमाज़ मुकम्मल हुई। इन दोनों मस्जिदों में तरावीह की नमाज़ बुनकर बिरादराना तंजीम चौदहों के सरदार हाजी मकबूल हसन साहब की सरपरस्ती में अदा कराई गई।
लाट मस्जिद सरैया में हाफिज मोहम्मद जुबैर साहब ने तीन दिनों में मुकम्मल कुरान शरीफ सुनाकर तरावीह की नमाज़ अदा कराई, जबकि मखदूम शाह बाबा की मस्जिद में हाफिज मोहम्मद अहमद साहब ने कुरान शरीफ मुकम्मल कराया।
तीन दिन की तरावीह पूर्ण होने के बाद सरदार मकबूल हसन साहब ने दोनों हाफिजों को माला पहनाकर मुबारकबाद पेश की और रस्म अदायगी करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत की।
मौके पर सरदार मकबूल हसन साहब, पार्षद हाजी ओकास अंसारी, पार्षद तुफैल अंसारी, पूर्व पार्षद कल्लू भाई, हाजी अब्दुल वहीद, हाजी बैतूल हसन, सरदार गुलाम नबी, अब्दुल रब अंसारी, नेसार, अब्दुल रसीद, सरदार समीम अहमद, अब्दुल मजीद, निजामुद्दीन, गुलाम रसूल उर्फ बाबा, जुल्फिकार अली, शमीम सरदार, माजिद महतो, रसीद बाबा, बाबूल बाबा, मुस्तफा, रफीक शाह, हाफिज इकराम, हाफिज अब्दुल मजीद, हाजी मंजूर, मन्नान शाह सहित सैकड़ों लोगों ने तरावीह की नमाज़ अदा की।
रमजान के इस पवित्र अवसर पर मस्जिदों में इबादत और रूहानी माहौल देखने को मिल रहा है।

Related posts