Varanasi UP…काशी में 32वां निशान महोत्सव धूमधाम से 22 फरवरी को ।

काशी में 32वां निशान महोत्सव धूमधाम से 22 फरवरी को ।

श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा द्वारा भव्य आयोजन।

हजारों भक्त होंगे शामिल।

वाराणसी। श्री श्याम ध्वजा शोभायात्रा समिति द्वारा 32वाँ निशान महोत्सव आगामी रविवार, 22 फरवरी को अत्यन्त हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। यह आयोजन बालाजी पैलेस, काशी की चौथी मंजिल स्थित रौनक हॉल, महमूरगंज में सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सुबह 9 बजे ज्योत प्रज्वलन के साथ होगा। इसके पश्चात कटनी से पधारे नन्दू भैया एवं उनके साथियों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का भावपूर्ण पाठ किया जाएगा।
दोपहर 11 बजे से भजन संध्या का शुभारंभ होगा, जिसमें ढप की मधुर तान पर श्याम प्रभु के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर नाचते-गाते बाबा श्याम को रिझाएंगे और उत्सव का आनंद लेंगे।
4 हजार से अधिक भक्तों के साथ निकलेगी भव्य निशान यात्रा
सायं 4:30 बजे से भव्य निशान यात्रा प्रारंभ होगी। इसमें 4 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा श्याम के पावन निशान (ध्वजा) लेकर झूमते-गाते श्याम मंदिर लक्सा के लिए प्रस्थान करेंगे।
काशी की पवित्र धरा पर साक्षात खाटू धाम के निशान उत्सव का दिव्य दृश्य देखने को मिलेगा। केसर, गुलाबजल एवं पुष्पों से होली खेलते हुए बाबा श्याम रथ पर विराजमान होकर भक्तों के साथ चलेंगे। पूरा वातावरण श्याम नाम के जयकारों और भक्ति भाव से गूंजायमान रहेगा।
आयोजकों के अनुसार इस महोत्सव की विशेषता यह है कि इस दिव्य आयोजन के कर्ता-धर्ता स्वयं बाबा श्याम हैं, और उनकी कृपा से ही यह उत्सव निरंतर भव्यता के साथ संपन्न होता आ रहा है।
समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts