दालमंडी जाने से पूर्व ही सपा नेता विष्णु शर्मा आवास पर गिरफ्तार।
पुलिस को चकमा देकर सपा को दो ही नेता दालमंडी पहुंच सके।
वाराणसी 21 फरवरी #दालमंडी प्रकरण मे आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर शिक्षक एमएलसी मा० लाल बिहारी यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल दालमंडी में स्थाई निवासीओ एवं पीड़ित जनमानस एवं व्यापारी भाइयों से मिलकर उनके बातों को सुनना था, मगर दालमंडी जाने के पूर्व ही दर्जनो सपा नेताओ को पुलिस ने रात मे ही भारी पुलिस फोर्स तैनात कर नजर बंद कर दिया । सपा नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” को देर रात ही उनके आवास पहुंचकर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था जब सपा नेता विष्णु शर्मा ज्यो ही लोहटिया स्थित आवास से निकले पुलिस ने जाने से रोक दिया सपा नेता से पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई। प्रदेश की तानाशाह प्रशासन द्वारा प्रतिनिधि मंडल को नजरबंद कर दिया

