जिला बदर अपराधी लुक-छिपकर रह रहा था, कैण्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार।
वाराणसी, 21 फरवरी 2026। वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैण्ट पुलिस ने जिला बदर घोषित एक अभ्यस्त अपराधी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सोनू राजभर (27) निवासी कुम्हारपुरा फुलवरिया, थाना कैण्ट, को 20 फरवरी 2026 की रात 10:30 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को वाद संख्या 47/2025 में धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 के तहत 7 जनवरी 2026 से तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था।
इसके बावजूद वह न्यायालय के आदेश का उल्लंघन कर वाराणसी में ही छिपकर रह रहा था। इस पर धारा 3/10 गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना कैण्ट में मारपीट व धमकी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

