लखीमपुर:बिजुआ में अघोषित बिजली कटौती से परेशान ग्रामीण

धारा लक्ष्य समाचार अन्तिम सिंह

बिजुआ (खीरी)। बिजुआ हाइडिल से अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां न लाइट आने का कोई समय है न जाने का ,दिन में दो से चार घंटे तक की बिजली मिलती है,तो रात में अचानक गायब हो जाती है। सबसे बुरा हाल मालपुर फीडर का है। बिजली गायब रहने से कई काम काज ठप हो जाते है। ग्रामीणों के अनुसार बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही कटौती की जा रही है लोगो ने जेई से बिजली व्यवस्था सुधारने का निवेदन किया है।

सरकार का दावा है कि ग्रामीण इलाकों में बिना कटौती 18 घण्टे बिजली दी जाए लेकिन बिजुआ इलाके की बिजली व्यवस्था इलाके के लिए मुसीबत बनी हुई है यहाँ न तो लाइट आने का कोई शेड्यूल है न जाने का,बिजली विभाग का जब मन होता है लाइट काट देते है,

अप्रैल के लास्ट माह की चिलचिलाती गर्मी से जहां आमजन परेशान है वही अघोषित बिजली कटौती से व्यापारी व बिजली उपभोक्ता परेशान है। ग्रामीण मालपुर फीडर से बिना कोई सूचना के कई घंटों बिजली गुल रहती है। दिन में दो से चार घंटे ही बिजली मिलती है।अघोषित कटौती से कई दुकानदारों वालों को व बिजली उपभोक्ताओं को दिक्कत महसूस होती रहती है।बिजली न मिलने से व्यापारियों का काम ठप्प हो जाता है तो लोगों का बिजली कटौती से जीना दुश्वार कर दिया है। ऐसे में बिजली का न होना मुसीबत बढ़ा देता है। यही नहीं कभी-कभी सुबह के समय बिजली गुल रहने से पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली की समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए।

बॉक्स………….

जेई को गुमराह करते है लोकल लाइममैन बिजुआ में जरा सी फाल्ट पर घण्टो बिजली गुल रहती है। इसका मुख्य कारण है लोकल लाइनमैंनो की मनमर्जी इनको न कोई रोकने वाला है न टोंकने वाला बिजली आने-जाने की जानकरी जब जेई से ली जाती है तो वो बिजली कटौती की जानकारी से साफ इंकार कर देते है।

Related posts